Archana Gautam के साथ बीच सड़क पर हुई हाथापाई, पिता भी आए लोगों की चपेट में, वायरल वीडियो देख खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Bigg Boss Fame Archana Gautam Beaten Up On Road: अर्चना गौतम (Archana Gautam) को तो अब पूरा देश जानता है। बिग बॉस (Bigg Boss) में हिस्सा लेकर उन्होंने एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। इसके बाद एक्ट्रेस खतरों से भी खेलती हुई नज़र आईं। ‘खतरों के खिलाडी’ (Khatron Ke Khiladi) में भी अर्चना गौतम ने काफी कंट्रोवर्सी क्रिएट की थी। वहीं, अब उनका एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी। अब अपने इसी वीडियो को लेकर अर्चना गौतम छाई हुई हैं। चलिए जानते हैं इस वीडियो में आखिर ऐसा है क्या।
दरअसल, अर्चना गौतम के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी की गई जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं अर्चना गौतम के साथ दिनदहाड़े लोगों ने बदतमीजी की है। कोई उनका दुपट्टा खींचता नज़र आ रहा है तो कोई उनके बाल खींच रहा है। भीड़ में अर्चना के साथ जो भी हो रहा है उसे देखकर आपकी भी दिल दहल जाएगा। जिस तरह से सड़क पर भीड़ अर्चना के पीछे दौड़ते हुए उन्हें पीटने की कोशिश कर रही है वो देखना वाकई दर्दनाक है।
Bigg Boss 16 fame Archana Gautam and her father were allegedly beaten by the karyakartas of the Congress party.
They were stopped from entering the party office and were beaten at the gate itself.
Archana, who is a big supporter of the Congress party, was trying to enter the… pic.twitter.com/GeYV6YHfnl
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 29, 2023
इसके अलावा इस वीडियो में अर्चना गौतम के पिता भी उनके साथ नज़र आ रहे हैं। वो किस तरह से अपनी बेटी को इन लोगों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं वो इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। बता दें, जब अर्चना के साथ ये हादसा हुआ उस दौरान वो AICC के दफ्तर के बाहर थीं। वो वहां प्रियंका गांधी से मुलाकात करने गई थीं लेकिन उन्हें ऑफिस के अंदर एंट्री नहीं लेने दी गई। अब उनके साथ हुई इस बदतमीजी का वीडियो वायरल हो गया है।
फिलहाल तो एक्ट्रेस ने इस पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही वो इस पर बात करती नजर आ सकती हैं। अर्चना गौतम को लेकर अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि आज वो इस मामले पर बात करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख सकती हैं। अब फैंस को भी उनके रिएक्शन का इंतजार है। वहीं, वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी गुस्से में हैं। हर कोई अर्चना के साथ हुई इस हरकत पर भड़का हुआ नजर आ रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: