Adnaan Shaikh Haldi Ceremony: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) फेम एक्स कंटेस्टेंट अदनान शेख के फैंस के लिए गुड न्यूज है। हाल ही में अदनान ने रिवील किया था कि वो शादी करने जा रहे हैं। इस ऐलान के बाद उन्हें अपनी वेडिंग शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था। वहीं, अब उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। अब अदनान शेख ने खुद फैंस के साथ अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर कर दी हैं।
अदनान शेख को लगी शादी की हल्दी
अब अदनान शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुछ ही देर पहले अदनान ने अपने अकाउंट से अपने परिवार के साथ हल्दी सेलिब्रेशन की फोटोज ड्रॉप की हैं। कुछ तस्वीरों में तो अदनान की होने वाली बीवी भी नजर आ रही हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपनी बीवी का फेस रिवील नहीं किया है। ऐसे में इन तस्वीरों में भी उन्होंने लड़की का चहेरा दिल के इमोजी के साथ छिपा दिया है।
लोगों से छिपाया होने वाली बीवी का चेहरा
अदनान ने एक फैमिली फोटो शेयर की है। जिसमें वो अपनी होने वाली बीवी और माता-पिता के साथ बैठे हुए हैं। सभी ने येलो थीम को फॉलो करते हुए कपड़े पहने हुए हैं। अदनान के पुरे चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं, एक फोटो में उनके सभी दोस्त नजर आ रहे हैं जो दूल्हे राजा को हल्दी लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे खुशी हवा में घुल गई है। बड़ी ही सादगी के साथ अदनान की शादी की तैयारियां चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: क्या फिर प्रेग्नेंट हुईं ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू पंडित की बीवी? दो महीने पहले पैदा हुई है बच्ची
शादी से पहले जताई एक्साइटमेंट
इन फोटोज को शेयर करते हुए अदनान ने लिखा, ‘अपने प्यार, अनमोल अम्मी-अब्बा और प्यारे दोस्तों के साथ प्यार और परंपरा के सार को अपनाना। ये पल मेरे दिल को खुशी और ग्रैटिट्यूड से भर देते हैं।’ अब उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस को अब शादी की तस्वीरों का इंतजार है। फिलहाल सभी अदनान को बधाई दे रहे हैं और अपनी एक्साइटमेंट जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines