‘बिग बॉस’ फेम अब्दू रोजिक ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने दिल की बात रखी है। 21 साल के अब्दू रोजिक ने अब पूरी दुनिया के सामने अपनी एक ख्वाहिश को लेकर खुलासा किया है। पर्सनल लाइफ में वो क्या चाहते हैं? अब सोशल मीडिया पर वो रिवील हो गया है। अब्दू रोजिक ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में अकेले नहीं बल्कि किसी के साथ नजर आ रहे हैं।
अब्दू रोजिक ने बच्चे के साथ शेयर की तस्वीर
ये एक बेहद प्यारी फोटो है, जो फैंस को काफी पसंद आएगी। अब अब्दू रोजिक ने एक बच्चे के साथ तस्वीर शेयर की है। अब्दू रोजिक एक सोफे पर बैठे हुए हैं और उन्होंने एक नन्हें से बच्चे को गोद में उठाया हुआ है। अब्दू रोजिक बच्चे को गोद में लेकर स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। अब्दू ने इस बच्चे को बड़े ही प्यार से थामा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए अब्दू रोजिक ने एक खास खुलासा भी किया है।
पापा बनना चाहते हैं अब्दू रोजिक
अब्दू रोजिक ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं इंशाअल्लाह एक दिन पिता बनने का सपना देखता हूं!’ अब अब्दू रोजिक ने खुलासा किया है कि पापा बनने का सपना देख रहे हैं। आपको बता दें, अब्दू सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में खुलासा कर चुके हैं कि वो कई शादियां करना चाहते हैं और उन्हें हर पत्नी अलग देश से चाहिए। अब कई शादियों के बाद अब्दू रोजिक ने पिता बनने की ख्वाहिश भी जता दी है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने कितने करोड़ में खरीदी नई आलीशान गाड़ी? चमचमाती कार देख बढ़ा चेहरे का नूर
फैंस भी कर रहे अब्दू रोजिक के लिए दुआ
हालांकि, अब्दू रोजिक कब और किसके साथ शादी करना चाहते हैं, अभी तक उसे लेकर तो कोई खुलासा नहीं हुआ है। मगर ये जरूर पता चल गया है कि वो पिता बनना चाहते हैं। अब अब्दू रोजिक का ये सपना कब पूरा होगा? फैंस भी बस यही जानना चाहते हैं। आपको बता दें, अब उनके इस पोस्ट पर फैंस भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं कि उनका ड्रीम भी पूरा हो जाए। अब ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines