Bigg Boss Ex Contestants: बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद नजदीक पहुंच चुका है। 19 जनवरी, रविवार को पता चल जाएगा कि जनता ने किसे अपना विनर चुना है। टॉप 6 में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग, रजत दलाल, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपनी जगह बनाई है। एक एविक्शन के बाद शो को अपने टॉप 5 मिल जाएंगे। जाहिर है कि बिग बॉस पिछले 18 साल से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। इतने साल में कई सेलिब्रिटीज इस शो का हिस्सा बने हैं। कई कॉमनर्स को बिग बॉस ने रातों-रात स्टार बनाया है। आज हम आपको 5 ऐसे ही ‘आम’ चेहरों के बारे में बताएंगे जिन्हें बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली।
कशिश कपूर
बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड बनकर आईं कशिश कपूर काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। वैसे तो कशिश ‘स्प्लिट्सविला 15’ का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है। इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
शिवानी कुमारी
बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं शिवानी कुमारी भी काफी फेमस हो चुकी हैं। शो में आने से पहले वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। बिग बॉस में आने के बाद शिवानी स्टार बन चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
मनवीर गुर्जर
बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर को भला कौन नहीं जानता। शो में आने के बाद वह काफी पॉपुलर हुए हैं। पिछले कुछ साल से मनवीर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव थे लेकिन मनु पंजाबी के पॉडकास्ट में आने के बाद मनवीर फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 293 हजार फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar ने 2 कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोलीं- जिंदगी में कभी नहीं मिलूंगी
मनु पंजाबी
मनु पंजाबी भी बिग बॉस 10 की जर्नी का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई है। इस वक्त अपने पॉडकास्ट को लेकर मनु काफी चर्चा में हैं। वह बिग बॉस 18 पर लगातार अपडेट्स दे रहे हैं। उनके फॉलोअर्स की बात करूं तो इंस्टाग्राम पर मनु पंजाबी के 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
दीपक ठाकुर
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक ठाकुर बिग बॉस 12 का हिस्सा रह चुके हैं। अपने गेम से दीपक ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था। हालांकि फाइनल में आकर दीपक ने 20 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया था। दीपक अब फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं और हाल ही में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आए थे। इंस्टाग्राम पर दीपक के 313 हजार फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines