Bigg Boss: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस अक्सर चर्चा में रहता है। कभी अपने टास्क तो कभी लव-स्टोरी, कभी झगड़े तो कभी इमोशंस से भरे इस शो का इस बार 18वां सीजन ऑन एयर हो रहा है। बिग बॉस की अगर बात हो रही है, तो इस घर में कुछ भी हो सकता है, लेकिन अगर बात नियमों की आती है, तो इस घर में हिंसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाती। हाल ही में भी शो में ऐसा ही कुछ देखने को मिला, इसलिए अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसके पहले में शो में कब-कब ऐसा हुआ?
शो में क्या हुआ?
बिग बॉस 18 की बात करें तो हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि अरफीन खान की पत्नी सारा अरफीन खान अपना आपा खो देती हैं और घर में बवाल काट देती हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा घर में चिल्ला रही हैं और घर की संपत्ति को लात मारती हैं। बिग बॉस के घर में इस तरह की कोई भी हरकत करना मना है। इतना ही नहीं बल्कि प्रोमो वीडियो में सारा को अविनाश मिश्रा पर कुछ चीज उठाकर फेंकते हुए भी देखा जा सकता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं सारा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है क्योंकि बिग बॉस ने पहले भी ऐसा किया है।
बिग बॉस में कब-कब हुई मारपीट या हाथापाई?
- बिग बॉस 17 में भी ऐसा कुछ हुआ था। जी हां, टीवी एक्टर अभिषेक कुमार जो शो के 17वें सीजन के फर्स्ट रनर-अप रहे थे, उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के करेंट बॉयफ्रेंड को थप्पड़ जड़ दिया था। यही वजह रही थी कि अभिषेक को घर से बाहर भेज दिया गया था, लेकिन बाद में अभिषेक की घर में रिएंट्री हो गई थी।
- इसके अलावा शो के 11वें सीजन में भी इस तरह की घटना देखने को मिली थी। जी हां, शो में प्रियांक शर्मा को भी हिंसा की वजह से बाहर निकाल दिया गया था। दरअसल, प्रियांक शर्मा शो में विकास गुप्ता और आकाश ददलानी की लड़ाई के बीच आ गए थे और उन्होंने आकाश को धक्का मार दिया था, जिसकी वजह से उन्हें बाहर जाना पड़ा था।
- बिग बॉस के 10वें सीजन में इस तरह की घटना देखने को मिली थी। जी हां, शो में स्वामी ओम को भी हिंसा की वजह से बाहर जाना पड़ा था। उन्होंने शो में एक टास्क के दौरान अपनी पेशाब को वीजे बानी और रोहन मेहरा पर फेंक दिया था और इसलिए उन्हें बाहर जाना पड़ा था।
- इसके अलावा शो के 10वें सीजन में प्रियंका जग्गा को भी बेघर होना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने तो सीधे सलमान खान से ही पंगा ले लिया था। जी हां, शो में प्रियंका अक्सर टास्क के दौरान दूसरे लोगों को गाली देती थी और उनके इस बिहेवियर की वजह से सलमान ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था।
यह भी पढ़ें- The Sabarmati Report के ट्रेलर पर लोगों की क्या राय? Vikrant Massey की फिल्म पास या फेल?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines