Bigg Boss Contestants Criminal Records: टीवी इंडस्ट्री से फिल्म इंडस्ट्री तक ऐसे कई सेलेब्स रहे हैं, जिन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया है। कुछ नॉन सेलिब्रिटी भी इस घर में आकर पॉपुलैरिटी बटोर चुके हैं। इस घर में आने वाले हर कंटेस्टेंट की अपनी हिस्ट्री होती है। खैर आज हम आपको बिग बॉस में हिस्सा ले चुके उन सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। इनमें से कुछ कंटेस्टेंट्स हैं, जो बिग बॉस के घर में आने से पहले जेल की हवा खा चुके हैं। कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें शो खत्म होने के बाद जेल की हवा खानी पड़ी है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
रजत दलाल
बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे रजत दलाल का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। इसका जिक्र शो में कई बार हुआ है। बता दें कि रजत पर कथित तौर पर किडनैपिंग का आरोप भी लगा है।
मुनव्वर फारूकी
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। मुनव्वर एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। शो में आने से पहले मुनव्वर का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी रह चुका है। दरअसल, उन्हें हिंदू देवी-देवताओं पर कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Chum Darang ने Vivian को किया एक्सपोज, Eisha के नाम पर बंद की बोलती
एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर ही लाइमलाइट में रहते हैं। बिग बॉस 18 में वह रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि एल्विश यादव को बिग बॉस से बाहर आने के बाद कोबरा कांड में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एजाज खान
एक्टर और बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रह चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ड्रग से जुड़े एक केस में गिरफ्तार किया गया था। एजाज दो साल से ज्यादा जेल में रहे थे।
अरमान कोहली
एक्टर अरमान कोहली बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आए थे। शो के दौरान उनकी तनिषा मुखर्जी के साथ काफी गहरी दोस्ती देखने को मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान को ड्रग रखने के केस में गिरफ्तार किया गया था।
मोनिका बेदी
बिग बॉस के दूसरे सीजन में मोनिका बेदी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। शो के दौरान मोनिका काफी कंट्रोवर्सी का शिकार हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनिका बेदी का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। उन्हें एक मामले में फर्जी कागजात रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
कमाल आर खान
सेल्फ क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान (KRK) भी बिग बॉस सीजन 3 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस से सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप में केआरके को गिरफ्तार किया जा चुका है।
स्वामी ओम
बिग बॉस 10 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए दिवंगत स्वामी ओम को दो बार गिरफ्तार किया गया था। जब स्वामी ओम सलमान खान के शो में आए थे, तब उन्होंने घरवालों के साथ कई हदें पार की थीं, जिसके चलते उन्हें शो से निकाल दिया गया था।
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
5 mins agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
38 mins ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
57 mins agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
8 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
10 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
12 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines