Bigg Boss Boss Ladies: बिग बॉस में हर सीजन एक ऐसी फीमेल कंटेस्टेंट आती है जो 10 मेल कंटेस्टेंट्स पर अकेली भारी पड़ती है। बिग बॉस के इतिहास में कई बार ऐसी लड़कियां देखने को मिली हैं जिनकी बहादुरी और बुलंद आवाज के फैंस भी कायल हो गए। कभी इनकी बेबाकी उनकी ट्रॉफी जीतने की वजह बनी तो, कभी ट्रॉफी न सही फैंस और शो के होस्ट का दिल जीतने के लिए काफी रही। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के इतिहास की वो 5 बॉस लेडीज जिन्होंने हमेशा घर पर राज किया है।
Sana Makbul
सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनी हैं। पूरे सीजन उन्हें शो के होस्ट अनिल कपूर के ताने सुनने पड़े और रणवीर शौरी की जली-कटी बातें सुनकर भी वो नहीं टूटीं। बल्कि हर बार सना और भी मजबूत बनकर और एक चमकती स्माइल से साथ उठ खड़ी हुईं। उनके इस हौसले को पूरे देश ने सलाम किया और ट्रॉफी उनके नाम कर दी।
Rubina Dilaik
रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने जिस तरह से सभी कंटेस्टेंट्स से लड़ाई की और जिस तरह से कविता कौशिक और राखी सावंत को सीधा किया, रुबीना का वो अंदाज सभी को भा गया। चाहे कोई टास्क हो या फिर कोई झगड़ा रुबीना को हरा पाना नामुमकिन था। पति की इज्जत के लिए वो शेरनी बनकर लड़ी हैं। उनका ये अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता है।
Gauahar Khan
गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी जीती थी। उनका पॉइंट ऑफ व्यू और गेम एक दम क्रिस्टल क्लियर था। गौहर ने जितने दिल से घर में दोस्ती और प्यार किया उतनी ही बेबाकी से अपनी बात भी रखी। कई बार तो गौहर खान खुद बिग बॉस से लड़ गईं और उनके फैसलों के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई। उन्होंने घर में कभी भी अन्याय नहीं सहा।
Priyanka Chahar Choudhary
प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस की बॉस लेडी बनकर उभरी हैं। उन्होंने पूरे शो में एक ग्रुप के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ी है। प्रियंका हर किसी के टारगेट पर थीं। हर कोई उनके खिलाफ साजिश रचता रहा लेकिन प्रियंका एक ढाल की तरह खड़ी रहीं। आखिर में फिनाले के दिन खुद सलमान खान- प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करते हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 का आएगा बोनस एपिसोड, गुड्डू भैया ने जिसे उतारा मौत के घाट अब होगी उसकी एंट्री?
Shweta Tiwari
बिग बॉस 4 की विजेता श्वेता तिवारी भी एकदम बिंदास थीं। उन्होंने शो में डॉली बिंद्रा तक को चुप करवाया था। हर बार खुद पर हुए पर्सनल अटैक पर श्वेता तिवारी ने जो पलटवार किया उसके लिए उन्हें आजतक याद किया जाता है। उनकी असली पर्सनालिटी शो में काफी पसंद की गई।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
3 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
5 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
7 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
11 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines