Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हर साल अपने नए सीजन को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है। फिलहाल ये शो अपने 19वें सीजन के लिए चर्चाओं में है। वहीं हाल ही में एक डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि बिग बॉस के नाम पर उनसे 10 लाख रुपयों की ठगी हुई है। डॉक्टर ने वीडियो जारी कर दावा किया है बिग बॉस में आने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए हैं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ठगी का दावा करने वाले डॉक्टर कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Anupamaa की ऑन-स्क्रीन बेटी को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो में लगेगा ड्रामा और स्टाइल का तड़का
कौन हैं डॉक्टर?
बिग बॉस में एंट्री दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाने वाले ये डॉक्टर मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। उनका नाम अभिनीत गुप्ता है। वहीं वो पेशे से एक स्किन डॉक्टर यानी डरमाटॉलोजिस्ट हैं। वहीं ठगी के बाद डॉक्टर ने पहले भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी और उसके बाद मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी डॉक्टर ने केस दर्ज कराया था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
वहीं अभिनीत ने ये खुलासा हाल ही में मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि ये मामला साल 2022 का है। डॉक्टर ने बताया कि उस दौरान किसी करण सिंह नामक व्यक्ति का मुझे फोन आया था और उसने बिग बॉस में एंट्री दिलाने के लिए कहा था। उस दौरान करण ने मुझे कहा कि बिग बॉस के मेकर्स से उसकी अच्छी पहचान है वो मेरी एंट्री बिग बॉस में करा देगा लेकिन उसके लिए 1 करोड़ रुपये देने होंगे।’
ऐसे हुई ठगी
डॉक्टर ने आगे बताया कि मैंने 1 करोड़ रुपये देने से मना कर कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद उसने 60 लाख रुपयों की मांग करते हुए मेरी मीटिंग एंडेमोल कंपनी के अध्यक्ष के साथ तय कर दी। इसके बाद मैंने भी करण के बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपयों का भुगतान कर दिया। डॉक्टर ने आगे कहा कि जब बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई तो उसमें मेरा नाम नहीं था।
फ्रॉड से बचने की दी सलाह
अभिनीत ने आगे मामला बताते हुए का कि जब मैंने करण से पूछा कि लिस्ट में मेरा नाम क्यों नहीं है तो उसने कहा कि वाइल्ड कार्ड के तौर पर आपकी एंट्री होगी, लेकिन सीजन खत्म हो गया और मेरी एंट्री नहीं हुई। इसके बाद जब मैंने दोबारा पूछा तो वो मुझे फिर से गुमराह करता रहा और उसने कहा कि 17वें सीजन में एंट्री होगी। 17वें सीजन के खत्म होने के बाद भी एंट्री नहीं हुई तब मैंने उससे पैसे वापस मांगे जब उसने नहीं दिए तो मैंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कर दी। करण ने बाकी लोगों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे फ्रॉड लोगों से आपको बचने की काफी जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ‘केदारनाथ’ एक्ट्रेस को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, क्या सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी पूजा गौर?
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
36 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines