Bigg Boss 17 Vs Anurag Dobhal: ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) स्टार सलमान खान (Salman Khan) का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में इस बार कुछ अलग ही रंग और चीजें देखने को मिल रही है। जहां और कपल्स की जंग जारी है तो इसी बीच बिग बॉस और कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के बीच भी बड़ी जंग देखने को मिल रही है। दरअसल, काफी समय में अनुराग डोभाल शो छोड़ने की जिद कर रहे हैं, जिसको लेकर वो कई बार बिग बॉस से ये बात कह भी चुके हैं, लेकिन इन दिनों बिग बॉस और अनुराग डोभाल के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है।
अनुराग डोभाल इस बार बिग बॉस का घर छोड़ने का मन पूरी तरह से बना चुके हैं। वहीं, दूसरे और अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल (Atul Dobhal) भी अपने भाई को घर से बाहर निकलाने के लिए चार करोड़ की कीमत चुकाने को तैयार है, जिसको लेकर वो अपने इंस्टाग्राम पर लगातार स्टोरी शेयर कर रहे हैं। अनुराग डोभाल शो में कई बार बिग बॉस पर बायस्ड होने का इल्जाम लगा चुके हैं।
आर या पार… Bigg Boss और Anurag Dobhal की जांग
इस इल्जाम को लेकर बिग बॉस और अनुराग के बीच जंग छिड़ी हुई है। साथ ही अनुराग ने बिग बॉस पर ये भी आरोप लगाया है कि वो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को स्पेशल सुविधाएं दे रहे हैं। इसके अलावा हाल में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो साफ कहते नजर आ रहे हैं, ‘भाड़ में गया बिग बॉस और भाड़ में गया शो’।
वहीं, अनुराग के तीखे तेवर देख बिग बॉस भी अपना गुस्सा जाहिर करते हैं और आखिर में अनुराग को चैलेंज करते हैं कि शो में अपने मन की कर सकते हैं, जिसको पहले तो यूट्यूबर एक्सेप्ट कर लेते हैं, लेकिन बाद में झल्ला कर शो छोड़ने की जिद पर अड़ जाते हैं। इतना ही अनुराग ने पेनाल्टी भरने तक की बात कहते हैं, लेकिन बिग बॉस ने दरवाजा नहीं खोलते।
यह भी पढ़ें: अपना Deepfake वीडियो देख Alia Bhatt को आया गुस्सा, एक्ट्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए कहा – लीगल…
Bigg Boss 17 Vs Anurag Dobhal Brother Atul Dobhal (Image Credit – Instagram)
Anurag Dobhal के भाई ने भी जाहिर किया गुस्सा
वहीं, अनुराग डोभाल के भाई अतुल डोभाल भी लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए स्टैंड लेते हुए बिग बॉस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और लगातार इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अनुराग को सपोर्ट कर रहे हैं। एक स्टोरी में अतुल कहते हैं, ‘चार करोड़ भी दे देंगे पहले भाई को घर से बाहर भेजो। हम फिर मिलकर कमा लेंगे’। इसके अलावा वो लिखते, ‘अनुराग भाई तू लड़ मैं तेरे साथ हूं, लेकिन झुकना नहीं है’। इसके अलावा भी वो कई बातें लिखते हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
21 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
21 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
23 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
23 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines