Roopal Tyagi wedding: ‘बिग बॉस 9’ फेम और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपल त्यागी शादी के बंधन में बंध गई हैं. रूपल ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ 7 फेरे लिए हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की अतरंगी फोटोज शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर रूपल और नोमिश की ये वेडिंग फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रूपल और नोमिश काफी क्यूट और क्लासी कपल लग रहे हैं. सुर्ख लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में रूपल बेहद ब्यूटीफुल लग रही हैं. बता दें रूपल के बॉयफ्रेंड नोमिश ने उन्हें 2 हफ्ते पहले शादी के लिए प्रपोज किया था. रूपल ने इन फोटोज को खुद शेयर किया था.
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
रूपल त्यागी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दुल्हन बने हुए फोटोज शेयर की हैं. इनमें रूपल ने लाल कलर का लहंगा पहना और गोल्डन कलर की ज्वेलरी कैरी की. रूपल का ब्राइड लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है. एक्ट्रेस ने एक नहीं बल्कि दर्जनों फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. रूपल की ये फोटोज स्टाइलिश और ब्यूटिफल हैं. एक फोटो में रूपल ने सिर्फ अपने लहंगे की फोटो शेयर की है, इसमें रूपल का लहंगा हवा में लटका है और ये फोटो बेहद क्लासी और अतरंगी है. वहीं दूसरी फोटोज में रूपल अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: सारा खान ने रामायण के ‘लक्ष्मण’ के बेटे संग लिए 7 फेरे, 2 महीने पहले कृष पाठक से की थी कोर्ट मैरिज
दूल्हे संग दिए पोज
वहीं जहां रूपल ने शादी के दिन लाल रंग का लहंगा चुना तो वहीं रूपी के दूल्हे नोमिश ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी की. इसके साथ ही सिर पर सेहरा पहने नोमिश फुल रॉयल अंदाज में नजर आए. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने दूल्हे के साथ भी फोटोज शेयर कीं. गले में जयमाला और एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नोमिश और रूपल खुश नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आ रही है.
यह भी पढ़ें: Sara Khan-Krish Pathak की रिसेप्शन पार्टी में टीवी सितारों का जलवा, देखें वीडियो
2 महीने पहले किया था प्रपोज
बता दें रूपल और नोमिश एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं. 2 महीने पहले रूपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की थीं, जिसमें नोमिश उन्हें शादी के लिए फिल्मी अंदाज में प्रपोज करते नजर आ रहे थे. इन फोटोज को अपलोड करके रूपल ने नोमिश संग अपना रिश्ता पब्लिक किया था. वहीं रूपल ‘बिग बॉस 9’ में भी नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही जी टीवी के टीवी सीरियल ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ से रूपल टीवी स्टार बनी थीं.
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
19 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
55 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
21 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines