Priya Malik Son Hospitalized: बिग बॉस 9 से मशहूर हुईं एक्ट्रेस और स्टोरी टेलर प्रिया मलिक ने 4 महीने पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस ने अपने बेटे जोरावर को लेकर बात की है और बताया है कि अपने बच्चे को लेकर वो कितनी तकलीफ में हैं। प्रिया ने बताया कि उनके 4 महीने के बेटे की तबीयत खराब है और उसे एक हफ्ते से बुखार है। इतना ही नहीं प्रिया को अपने बच्चे को अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ा। प्रिया ने कहा है कि शुरुआत में डॉक्टरों को लगा था कि वायरल है।
एक्ट्रेस के बच्चे को हुआ 103 डिग्री बुखार
हालांकि, 20 जुलाई की सुबह उन्हें जोरावर को इमरजेंसी में ले जाना पड़ा क्योंकि उसका बुखार 103 डिग्री तक चला गया था। एक छोटे बच्चे के लिए ये काफी खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है। अब बेटे की हालत के बारे में बताते हुए प्रिया ने कहा कि 2 दिन तक उसे पैरासिटामोल पर रखा गया। इतना ही नहीं उनके बेटे को इंजेक्शन दिया, ड्रिप लगी और फिर वो घर वापस आए। इसके बाद एक्ट्रेस के बेटे की हालत फिर से बिगड़ गई और और एक बार फिर बुखार आने से एक्ट्रेस की चिंता बढ़ गई।
दोबारा जोरावर पहुंचा अस्पताल
22 जुलाई को प्रिया के 4 महीने के बेटे को फिर से 102 डिग्री बुखार आ गया। ऐसे में कपल एक बार फिर अपने बच्चे को अस्पताल ले गए और उसे भर्ती कर लिया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि उनके बच्चे को यूरिनरी इन्फेक्शन हो सकता है और इसके लिए फिर जोरावर को एंटीबायोटिक कोर्स पर रखा गया। अब ये जानकर प्रिया मलिक शॉक्ड रह गईं। दरअसल, वो शुरुआत से ही अपने बच्चे को बस ब्रेस्ट फीड करवा रही थीं। तो बाद में प्रिया को लगा कि घर में जो भी आता है जोरावर उनकी गोद में जाता है और शायद इसी कारण उसे ये इन्फेक्शन हुआ होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है’, Kritika-Armaan के रिश्ते पर किसने उठाए सवाल?
बेटे को इस हाल में देख घबरा गईं प्रिया मलिक
डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों की इम्युनिटी इतनी नहीं होती कि वो बदलते मौसम को बर्दाश कर सकें। प्रिया ने खुलासा किया कि जोरावर की तबीयत की वजह से उनके पति करण के बर्थडे का सेलिब्रेशन भी रोक दिया गया। एक्ट्रेस बोलीं, ‘अपने बच्चे को इस हाल में हॉस्पिटल में देखना दिल तोड़ देने वाला होता है। हालांकि, राहत की बात ये है कि अब जोरावर पहले से बेहतर है।
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
33 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
4 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
17 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines