Bigg Boss 18: बिग बॉस में अक्सर आपने सभी शातिर कंटेस्टेंट्स देखे होंगे। ये शो जीतने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। कुछ कंटेस्टेंट्स तो अपने दिमाग के घोड़ों को आराम तक नहीं करने देते, वहीं इस शो में कुछ ऐसे सेलेब्स भी आते हैं जो ये जानते ही नहीं कि दिमाग का इस्तेमाल कब, कहां और कैसे करना है? बिग बॉस में अभी तक कई डम्ब कंटेस्टेंट्स देखने को मिले हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?
Shilpa Shirodkar
शिल्पा शिरोडकर ‘बिग बॉस 18’ की सबसे डम्ब कंटेस्टेंट हैं। ये बात सिर्फ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) नहीं बोलते कि शिल्पा को चीजें समझने में टाइम लगता है, बल्कि सलमान खान (Salman Khan) भी अक्सर शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। शिल्पा इस शो में हमेशा ही कंफ्यूज नजर आती हैं और उनकी इस परेशानी का खामियाजा उनके परिवार को झेलना पड़ता है।
Sara Arfeen Khan
सारा अरफीन खान भी बिग बॉस के घर में ऐसी बेवकूफियां कर रही हैं जिसकी उम्मीद एक माइंड कोच से नहीं की जा सकती। वो कभी किसी को गुस्से में मारने की कोशिश करती हैं, तो कभी खुद ही को नेशनल टीवी पर चांटा मार देती हैं। ऐसी हरकतें को सेंसिबल इंसान तो नहीं कर सकता। ऐसे में सारा को बाहर के लोग भी डम्ब ही बता रहे हैं।
Dhinchak Pooja
ढिंचैक पूजा जब बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं तो कंटेस्टेंट्स तो कंटेस्टेंट्स, शो के होस्ट सलमान खान भी खुद को उनका मजाक उड़ाने से नहीं रोक पाए थे। ढिंचैक के गाने और उनकी हरकतें देखकर दर्शक भी उन्हें ट्रोल कर रहे थे। अब तक जितना मजाक इस शो में ढिंचैक पूजा का बना है, उतना शायद ही किसी और कंटेस्टेंट का बना होगा।
Jasmin Bhasin
जैस्मिन भसीन इस शो में काफी पॉपुलर हुई हैं। कपड़े धोने को लेकर रोना हो या फिर किसी के कुछ कहने पर रिएक्ट करना हो, जैस्मिन के कुछ ऐसे क्लिप्स वायरल हुए हैं जिन्हें देखकर कोई भी उन्हें डम्ब ही बोलेगा। जैस्मिन का दिल तो शो में साफ दिखा, लेकिन दिमाग की बत्ती थोड़ी गुल ही थी।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra का दोगलापन हुआ रिवील, एक ही दिन में दिखाए 2 चेहरे
Arti Singh
आरती सिंह ‘बिग बॉस 13’ में सबसे बुद्धू कंटेस्टेंट दिखाई दी हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा भी इस बात को खुलेआम एक्सेप्ट करते थे कि आरती कभी अपना दिमाग नहीं चलातीं। साथ ही वो शो में बेवकूफी भरी हरकतें भी करती थीं जो देखने में थोड़ी क्यूट लगती थीं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines