Bigg Boss: बिग बॉस पर बीते कई सालों से बायस्ड होने के आरोप लग रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स तो कभी दर्शक मेकर्स पर पक्षपात करने के आरोप लगा देते हैं। ऐसे में इन सभी इल्जामों से तंग आकर इस बार बिग बॉस डंके की चोट पर बायस्ड हो गए हैं। बिग बॉस ने खुलेआम विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को अपना लाडला बता दिया है और वक्त-वक्त पर उनके ऊपर मेहरबान भी हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं विवियन से पहले भी मेकर्स के कुछ फेवरेट कंटेस्टेंट्स रहे हैं जिनके साथ अक्सर शो में नरमी बरती जाती थी।
Sidharth Shukla
बिग बॉस 13 को सिद्धार्थ शुक्ला के नाम से जाना जाता है। इसलिए नहीं क्योंकि वो इस शो के विनर थे, बल्कि इसलिए क्योंकि इस शो में उनका वो अग्रेशन देखने को मिला जो इससे पहले किसी भी सीजन में नजर नहीं आया था। बिग बॉस का सबसे अहम नियम है कि शो में हिंसा नहीं होगी, लेकिन सिद्धार्थ के लिए ये नियम भी बदल दिया जाता था। इसके अलावा कई मौकों पर बिग बॉस सिद्धार्थ को फेवर करते हुए नजर आते थे। शायद इसलिए भी क्योंकि एक तो वो कलर्स का फेस थे और दूसरा उनकी वजह से TRP की बारिश हो रही थी।
Shilpa Shinde
शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर बनी थीं और फैंस के साथ-साथ खुद सलमान खान (Salman Khan) उन पर मेहरबान थे। शिल्पा को घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा इज्जत मिलती थी और उन्हें सीनियर एक्टर का दर्जा भी दिया जाता था। उन्होंने जब भी किसी की शो में बैंड बजाई मेकर्स ने उनका साथ ही दिया था। जो कंटेस्टेंट्स शिल्पा के साथ बदतमीजी करता था बिग बॉस उसकी क्लास लगा देते थे।
Tanishaa Mukerji
बिग बॉस 7 में तनीषा मुखर्जी और गौहर खान की गहरी दुश्मनी देखने को मिली थी। दोनों के हर झगड़े में बिग बॉस दर्शकों को बायस्ड लगते थे। गौहर भी कई बार बिग बॉस पर खुलकर ये आरोप लगा चुकी थीं और जनता मेकर्स से खफा दिखाई देती थी। फैंस को लगने लगा था कि काजोल की बहन होने का तनीषा को शो में फायदा हो रहा है।
Jasmin Bhasin
Bigg Boss 14 में जैस्मिन भसीन अपने भोलेपन से न सिर्फ फैंस के बल्कि मेकर्स के भी दिल में उतर गई थीं। उनके साथ बिग बॉस की खट्टी-मीठी बातें तो फैंस आज भी मिस करते हैं। वहीं, सलमान खान ने भी जैस्मिन के साथ एक रिश्ता कायम कर लिया था। जैस्मिन के आउट होने पर बिग बॉस के इतिहस में पहली बार हुआ था जब किसी कंटेस्टेंट के एलिमिनेट होने पर होस्ट सरेआम रो पड़े थे।
यह भी पढ़ें: Sana Khan ने अनाउंस की दूसरी प्रेग्नेंसी, 72 हफ्तों में ही फिर आई गुड न्यूज
MC Stan
एमसी स्टेन बिग बॉस के बायस्ड होने का परफेक्ट उदाहरण हैं। रैपर पूरे सीजन में बिना कुछ किए ही ट्रॉफी जीत गए। एमसी स्टेन सिर्फ एक हफ्ते एक्टिव हुए थे और उन्हें हाईलाइट करने के लिए मेकर्स ने उनके लिए BB हाउस में कॉन्सर्ट तक करवा दिया था। इस कॉन्सर्ट के बाद रैपर को ढेरों वोट्स आए और वो देखते ही देखते रियलिटी शो में विनर बन गए।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
1 hr ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
8 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
21 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines