हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Bigg Boss में आकर तबाह हुआ इन 5 सेलेब्स का करियर, नाम की भी उड़ी धज्जियां

विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ कुछ लोगों के लिए आशीर्वाद तो कुछ सेलेब्स के लिए श्राप साबित हुआ है। इस शो में ऐसी शक्ति है कि यहां एक झटके में जिंदगी का सारा खेल बदल जाता है। इस शो में कुछ मशहूर सेलेब्स सोचकर तो ये आए थे कि उनकी किस्मत चमक जाएगी और उनके आगे प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई होगी। हालांकि, उनकी कुछ हरकतों के कारण पासा पलट गया और उनकी इज्जत मिटटी में मिल गई। इन 5 कंटेस्टेंट्स का ‘बिग बॉस’ में आने के बाद करियर में डाउनफॉल हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Umar Riaz (@umarriazz91)

विज्ञापन

उम्र रियाज

आसिम रियाज के भाई उम्र रियाज कोरोना के वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। डॉक्टर होने के नाते वो जान पर खेलकर लोगों को बचा रहे थे और बिना सोए ड्यूटी पूरी कर रहे थे। ऐसे में उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया गया। हालांकि, इस शो में उनके एग्रेसिव नेचर ने सब किए कराए पर पानी फेर दिया। एक डॉक्टर की इमेज चुटकियों में बर्बाद हो गई। टास्क में की हिंसा के बाद उम्र रियाज को मेकर्स ने बीच में ही शो से बाहर निकाल फेंका था। आज भी लोग उन्हें शो के सबसे एग्रेसिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में गिनते हैं।

अरहान खान

एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान भी ‘बिग बॉस’ में अपनी करतूतों के कारण पूरी दुनिया में बदनाम हो गए। अरहान का पर्दाफाश तो खुद सलमान खान ने नेशनल टीवी पर किया था। अरहान खान ना सिर्फ रश्मि देसाई के बारे में उल्टी-सीधी बातें कर रहे थे, बल्कि उन्हें धोखा भी दे रहे थे। उन्होंने अपनी शादी और बच्चे की खबर रश्मि से छुपाई हुई थी। शो में उनका भांडा ऐसा फूटा कि उन्हें कभी कहीं कोई काम नहीं मिला।

विज्ञापन
View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

किश्वर मर्चेंट

किश्वर मर्चेंट पहले ही टीवी शोज में अपने नेगेटिव किरदार के लिए जानी जाती थीं। ऊपर से इस शो में उनसे एक ऐसी भूल हो गई कि वो हमेशा के लिए विलेन बन गईं। एक टास्क के दौरान उन्होंने एक्टर ऋषभ सिन्हा के ग्लास में थूक कर उन्हें पानी दिया था, जिसे ऋषभ ने पी भी लिया था। टास्क में निकला गया उनका ये गुस्सा उन्हें काफी भारी पड़ा और सलमान खान से उन्हें नेशनल टीवी पर डांट पड़ गई।

विज्ञापन
View this post on Instagram

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

शालीन भनोट

शालीन भनोट पर पहले ही डोमेस्टिक वायलेंस जैसे आरोप लगे हुए थे, ऊपर से उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर में अपना एक और नया चेहरा दिखा दिया। शालीन का एग्रेसिव और झूठे प्यार के नाटक को देखकर लोग उनसे तंग आ गए थे। साथ ही शालीन भनोट की फेक एक्टिंग से भी सलमान खान और फैंस थक चुके थे। इस शो में शालीन भनोट ने लव स्टोरी बनाने के चक्कर में अपनी इज्जत की धज्जियां उड़वा ली थीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The Family Man 3 का पहला वीडियो रिलीज, धमाकेदार एक्शन और Jaideep Ahlawat का लुक रिवील

View this post on Instagram

A post shared by Madhurima Tuli (@madhurimatuli)

विज्ञापन

मधुरिमा तुली

मधुरिमा तुली ‘बिग बॉस’ के उस सीजन में थी, जो इतिहास का सबसे एंटरटेनिंग सीजन रहा है। ‘बिग बॉस 13’ के सभी कंटेस्टेंट्स रातों-रात स्टार बन गए थे। जिन्हें लोग जानते भी नहीं थे, वो भी इस सीजन में खूब चमके। दूसरी तरफ टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं मधुरिमा तुली ने अपनी कुछ हरकतों से नाम और करियर दोनों बर्बाद कर लिया। उनका चिड़चिड़ापन और विशाल सिंह के साथ ब्रेकअप के बाद की इक्वेशन नेशनल टीवी पर इतनी खराब लगी कि आज तक उनका मजाक बन रहा है। मधुरिमा ने विशाल को फ्राई पैन से मारा था और ऐसा मारा कि फ्राई पैन ही टूट गया। उनके इस बर्ताव के लिए वो हर जगह बदनाम हो गईं और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा।

Sponsored Links by Taboola