बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जब भी कही नजर आते हैं, तो लोगों की निगाहें उन्हें देखते ही ठहर सी जाती हैं. हर कोई एक्टर को देखने के लिए रूक जाता है. भाईजान फिल्मों के साथ-साथ टीवी पर भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं. हाल ही में दबंग खान यानी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ लेकर आ रहे हैं, जो 6 सितंबर 2026 से शुरू होने वाला है. वहीं अब शो के प्रीमियर की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है और सलमान खान को ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर देखा भी गया है, जहां वो किसी पर काफी गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘किसी ने मारा थप्पड़, तो किसी ने फेंकी चाय…’, Bigg Boss में अब तक हुए 5 बड़े विवाद
‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग हुई शुरू
सलमान खान काउबॉय लुक के साथ ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग का आगाज कर दिया है. वहीं शो के सेट पर पैपराजी भी पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात भाईजान के साथ हुई थी. सलमान खान ने पैप्स को कई सारे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन अचानक भाईजान काफी गुस्सा हो गए थे. दरअसल, जब सलमान खान पैप्स को पोज दे रहे थे, तभी कोई शख्स कैमरों की आगे से गुजर जाता है, जिसके बाद ही सलमान खान आग बबूला हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इतिहास की विनर्स लिस्ट, किस सीजन में कौन बना विजेता?
सलमान खान को किस पर आया गुस्सा
दरअसल, शख्स एक तरफ से दूसरी तरफ जाना चाहता था, लेकिन तभी उस इंसान पर सलमान खान की नजर पड़ जाती है और भाईजान उन्हें तुरंत कैमरे के सामने आने पर फटकार लगा देते हैं. सलमान खान कहते है, ‘पापा…, ये तेरा काम नहीं है. कैमरा के सामने आने की कोई जरूरत नहीं है’. वहीं सलमान खान एक और वीडियो सामने आता है, जिसमें वो पैप्स को गुस्सा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में सलमान शांत रहने के लिए इशारा करते हैं और बाद में कहते हैं कि आप अकेले नहीं हो बाकी सब लोग भी तो है ना.
यह भी पढ़ें: कब और कहां देखें सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’? प्रीमियर डेट से लेकर टाइमिंग तक जानें सब कुछ
कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’
सलमान खान जब भी कैमरे के सामने आते हैं, तो पैप्स उनकी अटेंशन पाने के लिए शोर मचाने लगते हैं. हालांकि, इसके बाद दबंग खान अपने कुल और चील अंदाज में नजर आए हैं. बाद में उन्होंने पपाराजी के साथ मुलाकात भी की है और सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई है. सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर को प्रीमियर होने वाला है. इस शो के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines