Bigg Boss 20 Latest Episode: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है. इस शो की हर छोटी बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते है. इस शो का लेटेस्ट एपिसोड बीते रात यानी शुक्रवार को स्ट्रीम किया गया है. इस एपिसोड में शो का मिड वीक एविक्शन हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं.
आपको बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर से रीति तिवारी का एविक्शन हुआ है. पिछले वीकेंड पर शो के होस्ट सलमान खान ने रीति को लेकर कई बातें की थी और उन्हें गाली देने वाले मुद्दे पर भी समझाया था. सलमान खान ने रीति के साथ-साथ घर वालों की भी क्लास लगाई थी, जिसमें आसिफ खान, स्कॉट और यंग को भी समझाया था.
सलमान खान ने Diss टास्क पर क्या कहा था?
सलमान खान ने शो की कंटेस्टेंट आम्रपाली दुबे को लेकर भी कहा था कि आपने भी रीति को Diss (अपमान करना) था. इस टास्क के दौरान रीति ने काजी तौकीर के साथ-साथ उदिती को लेकर भी कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इस बात पर सलमान खान आम्रपाली दुबे को भी सुनाया था. हालांकि, अब भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हो गई है.
आपको बता दें कि बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया है कि उदिति सिंह और लव गिल की बीच काफी बहस हो रही है. इतना ही नहीं घर में कैप्टेंसी का टास्क हुआ है. इस टास्ट के संचालक आसिफ खान को बनाया गया था. बता दें कि गुल्लू की घर में कैप्टेंसी खत्म हो गई है. इस टास्क के बाद घर को नया कैप्टन भी मिल गया है.
रीति तिवारी का ‘बिग बॉस 20’ से हुआ एविक्शन
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मिड एविक्शन हुआ, जिसमें रीति तिवारी को घर से बाहर कर दिया गया है. रीति को घर से बाहर होने पर आम्रपाली दुबे बुरी तरह से रोती हुई नजर आई है. इतना ही नहीं शो से बाहर होने पर रीति भी काफी ज्यादा इमोशनल होती हुई नजर आ रही है. दरअसल, बिग बॉस ने यंग, माही विज और उदिति से एक नाम मांगा था, जिसे वो घर से बाहर करना चाहते हैं. इस बात का जवाब देते हुए तीनों कंटेस्टेंट ने रीति तिवारी का नाम लिया, जिसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है.
मैरी कॉम ने दूसरी शादी को लेकर क्या कहा?
मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही है, इस दौरान उनकी दोस्ती यंग के साथ-साथ कई और घरवालों से हुई है. घर में एक जगह पर वो अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई नजर आ रही है और इस दौरान उन्होंने अपनी निजी लाइफ को लेकर बात की है. इस दौरान जब उनके दोस्तों ने उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया, तो इस बात का जवाब देते हुए मैरी कॉम ने कहा, ‘मैं अब कहां शादी करने वाली हूं बच्चे बड़े हो गए हैं. अब कहां करूंगी. मेरे बच्चे बड़े-बड़े हो गए हैं अब मैं उनकी शादी करूंगी.’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines