Bigg Boss 20 Updates: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है. हाल ही में मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के घर की फोटोज रिवील कर दी हैं. सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस’ के घर की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्ट करने जा रहे हैं. इसके साथ ही शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील नहीं किए है. वहीं अब फैंस को इस शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं इस शो को आप कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
सलमान खान का ये रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का इंतजार फैंस को बेकरारी से रहता है. अब रिलीज से पहले ही 20वां सीजन भी चर्चाओं में बन गया है. टीवी का ये रियलिटी शो 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. 6 सितंबर को शो का प्रीमियर 9 बजे से शुरू होगा. वहीं हर बार की तरह पहले 9 बजे ये शो जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. टीवी और ओटीटी दोनों पर आप इस शो को अपनी फैमिली के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान! एक्शन फिल्म से करेंगे एंट्री
घर की फोटोज हुईं वायरल
वहीं शो का लुक भी रिवील हो चुका है. बीते दिन मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ के घर की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस बार का बिग बॉस का घर रंगीन और काफी अतरंगी दिखाई दिया. वहीं इस बार शो में 2 बड़े सरप्राइज छुपे हुए हैं. एक ‘रूम नंबर 20’ है, जिसे अभी रिवील नहीं किया गया है और इस रूम में एक अनोखा सरप्राइज छुपा है. वहीं दूसरे सरप्राइज के बारे में शो शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स को पता चलेगा.
यह भी पढ़ें: कौन हैं रिदा थराना? जो क्रिस्टल डिसूजा संग The Traitors 2 की बनीं विनर; सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
कौन-कौन शो में आएगा नजर?
शो में शामिल होने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें अमान गांधी, कनिका मान, गुल्लू, आरिश्फा खान, माही विज, रोहिद खान, युंग दसा, खुशी दुबे, काजी तौकीर, रिति तिवारी, जायन इबाद खान, मैरी कॉम, उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, रिया अहीर और लवप्रीत गिल शामिल हैं. हालांकि अभी तक इन सितारों के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है. लेकिन इन नामों के चर्चाओं में आने के बाद सोशल मीडिया पर इन सितारों के फैंस बिग बॉस में इन सभी को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines