हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में मचा बवाल, काजी तौकीर ने अरिश्फा खान को किया सपोर्ट, तो दोस्त हुए सिंगर के खिलाफ

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में काजी तौकीर अरिश्फा खान को सपोर्ट करते नजर आए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मैटर क्या है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में फिर दिखी काजी तौकीर और अरिश्फा की बॉन्डिंग (pic credit- screengrab)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिला. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी कर दिया है. नए प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिल रहा है. इसी बीच स्काउट ओपी और अरिश्फा खान के बीच झड़प देखने को मिली. वहीं इस दौरान काजी तौकीर ने अरिश्फा खान को सपोर्ट किया, जिसके बाद काजी के दोस्त ही उनके खिलाफ हो गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

क्या है मामला?

दरअसल कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट ओपी ने अरिश्फा खान को पैरों से पकड़कर पीछे खींचा, जिसके बाद काजी तौकीर ने अरिश्फा का साथ देते हुए स्काउट से झगड़ा कर लिया. काजी ने अरिश्फा को सपोर्ट करते हुए स्काउट के बिहेवियर पर सवाल उठाया और उसे ऐसा दोबारा ना करने के लिए कहा. अब मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है जिसमें अरिश्फा काजी तौकीर को थैंक्यू कहती नजर आ रही हैं. इसके बाद काजी अरिश्फा को बच्ची की तरह गले लगाते भी नजर आते हैं, लेकिन काजी और अरिश्फा की ये बॉन्डिंग काजी के दोस्तों को पसंद नहीं आई.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, किस-किस पर लटकी एविक्शन की तलवार?

विज्ञापन

काजी के खिलाफ क्यों हुए दोस्त?

काजी तौकीर ने जब अरिश्फा को सपोर्ट किया तो माही विज ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उसने खुद अपने लिए स्टैंड नहीं लिया तो आपने उसके लिए स्टैंड क्यों लिया. इस पर काजी बोलते भी दिखाई दिए कि अगर किसी भी लड़की के साथ मेरे सामने कुछ गलत होता है तो मैं उसका स्टैंड लेता हूं. काजी की बातों से माही विज खफा नजर आईं. अरिश्फा का साथ देने की वजह से काजी तौकीर के खिलाफ उन्हीं के दोस्त होते दिखाई दे रहे हैं. माही के साथ-साथ गुल्लू और कनिका भी काजी से इस टॉपिक पर बात करते नजर आए और सवाल भी उठाते नजर आए. हालांकि ये सब अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Eviction: ‘बिग बॉस 20’ से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सलमान खान दिखाएंगे घर से बाहर का रास्ता

विज्ञापन

नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें उदिति सिंह, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, अरिश्फा खान, लवप्रीत गिल, गुल्लू और मैरी कॉम शामिल हैं. इन 7 कंटेस्टेंट्स में से किसी एक कंटेस्टेंट का पत्ता इस हफ्ते शो से कटता नजर आने वाला है. वहीं इस वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी होस्ट करते नजर आएंगे. सलमान खान ने इस बात की जानकारी पिछले वीकेंड का वार में ही फैंस और कंटेस्टेंट्स को दे दी थी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola