हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर का माहौल काफी गरमाया हुआ है. काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूकने जैसी हरकत की है, जिसके बाद यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी भड़क गए हैं.

विज्ञापन
बिग बॉस के घर में काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! (PIC- jiohotstarreality, Instagram)

बिग बॉस 20 में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. बिग बॉस के एक एपिसोड में गुल्लू और वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले नकुल ढुल की बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला है. आने वाले एपिसोड में बिग बॉस नकुल ढुल पर एक्शन ले सकते हैं. दरअसल, यह पूरा झगड़ा काजी तौकीर की वजह से शुरू हुआ है, और काजी को उनकी घटिया हरकत के लिए काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है.

बिग बॉस के घर में काजी तौकीर और स्काउट ओपी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था. हालांकि, टास्क खत्म होने के बाद काजी और स्काउट गार्डन एरिया में मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे. मस्ती के दौरान काजी तौकीर ने स्काउट को गले लगाया था. दरअसल, यह तक घर वालों को सब नॉर्मल लग रहा था. लेकिन काजी ने जब स्काउट को गले लगाया था, तो इस दौरान उन्होंने स्काउट के कान में थूका था. हालांकि, काजी की इस हरकत को स्काउट ने मस्ती के रूप में लिया था.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच

विज्ञापन

काजी तौकीर ने स्काउट के कान में थूका

लेकिन काजी अपनी यह हरकत गुल्लू और अमन गांधी के साथ बात करते हुए खुद कबूल किया है. काजी की यह बात नकुल ने सुन लिया था और स्काउट को बता दिया, जिसके बाद घर में काफी बड़ा झगड़ा हुआ. वहीं काजी को भी इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. 

गौहर खान ने काजी को लगाई फटकार!

दरअसल, काजी तौकीर को अभी तक दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स से भी शानदार प्यार और सपोर्ट मिल रहा था. लेकिन काजी की इस हरकत ने सभी को निराश कर दिया है. एक्ट्रेस गौहर खान अभी तक काजा तौकीर को खुलकर सपोर्ट कर रही थी. लेकिन काजी की थूकने वाली हरकत पर कड़ी नाराजगी जताई है और कहा कि सलमान खान की तारीफ काजी के सिर चढ़ चुका है. काजी के लिए गौहर ने कहा कि आप जब बेहतर करते हैं, तो हम सब आपकी तारीफ करते है. लेकिन आपने स्काउट के कान में थूकना बिल्कुल भी सही नहीं है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola