हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, नॉमिनेशन टास्क से पहले ही सामने आए नाम

Bigg Boss 20 Nominations: ‘बिग बॉस 20’ में नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो गए हैं. इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट होने वाले हैं. इनमें से कोई एक अपकमिंग वीकेंड का वार में एविक्ट हो सकता है.

विज्ञापन
Bigg Boss 20 में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम से उठा पर्दा (pic credit- instagram jiohotstarreality)

Bigg Boss 20 Nominations: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. इस वीकेंड का वार को सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्ट किया. इस दौरान रोहित शेट्टी ने कुछ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई तो कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ भी की. लेटेस्ट वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से मैरी कॉम घर से एविक्ट हो गई हैं. वहीं इस हफ्ते नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. हालांकि अभी तक घर में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क नहीं हुआ है, लेकिन इसके बाद भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं.

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस’ की इनसाइड खबर देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे का नाम शामिल है. ये कंटेस्टेंट्स अपकमिंग एपिसोड में होने वाले नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने जा रहे हैं. हालांकि अभी तक नॉमिनेशन टास्क को शो में दिखाया नहीं गया है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन टास्क देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड की एंट्री से बदलेगा माहौल, लव गिल से करेंगी तीखे सवाल

विज्ञापन

वीकेंड का वार में हुआ धमाका

लेटेस्ट वीकेंड का वार को फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया. इस दौरान रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए उन्हें बाहर की दुनिया से रूबरू कराया. इसके साथ ही एपिसोड में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी नजर आईं. काशवी ने स्काउट को लव गिल से दूर रहने की सलाह दी. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें काशवी स्काउट को समझाती नजर आ रही हैं. अब स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते में भी दरार देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में मचा बवाल, काजी तौकीर ने अरिश्फा खान को किया सपोर्ट, तो दोस्त हुए सिंगर के खिलाफ

विज्ञापन

लेटेस्ट प्रोमो में दोस्ती हुई खत्म

वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें लव गिल रोते हुए नजर आ रही हैं. वहीं लव रोते हुए स्काउट ओपी से भी अपनी दोस्ती को लेकर सवाल करती नजर आ रही हैं. स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड के आने के बाद से लव गिल और स्काउट के रिश्तों में दरार आ गई है. अब अपकमिंग एपिसोड में लव और स्काउट के बीच दोस्ती देखने को मिलती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. वहीं प्रोमो में स्काउट को आम्रपाली दुबे भी लव की साइड लेते हुए उन्हें समझाती दिखाई दीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola