Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट वीकेंड का वार में शो की कंटेस्टेंट ईशा रिखी एविक्ट हो गई हैं. वहीं अब घर में 14 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफों के पुल बांधे तो वहीं दूसरी ओर कुछ कंटेस्टेंट्स को सच्चाई का आईना भी दिखाया और उनके गेम को सुधारने के लिए भी कहा. वहीं अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. चलिए जानते हैं इस हफ्ते शो में कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है.
कौन हुआ नॉमिनेट कौन हुआ सेफ?
‘बिग बॉस 20’ की इनसाइड खबरें देने वाले फैन पेज ‘बीबी तक’ के मुताबिक इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम का नाम शामिल है. ये सभी कंटेस्टेंट्स शो से एविक्ट होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. इसके साथ ही कैप्टन गुल्लू के अलावा आसिफ खान और अरिश्फा खान इस हफ्ते के नॉमिनेशन में सेफ हो गए और वो एविक्शन से भी दूर हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: करण वाही की सलमान खान के शो में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री? एक्टर ने बताया सच
कंटेस्टेंट्स के बीच होगा नॉमिनेशन टास्क
हालांकि अभी तक ‘बिग बॉस 20’ में अभी तक नॉमिनेशन टास्क देखने के लिए नहीं मिला है. अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की घोषणा होती दिखाई देगी. इसके साथ ही अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क भी देखने को मिलेगा. वहीं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से अपकमिंग वीकेंड का वार में किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सफर खत्म होता भी दिखाई देने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड 11 कंटेस्टेंट्स में से किसका पत्ता कटने वाला है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहुंची ‘दृश्यम 3’ की टीम, अजय देवगन-जयदीप अहलावत भी हुए ‘रॉकस्टार’ काजी तौकीर के फैन
घर में कितने बचे कंटेस्टेंट्स?
बता दें लेटेस्ट वीकेंड का वार में ईशा रिखी एविक्ट हो गई हैं. वहीं इससे पहले वीकेंड का वार में रोहेद खान एविक्ट हुए थे. अब घर में 16 में से 14 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं. वहीं अब अपकमिंग वीकेंड का वार में भी किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटने वाला है और शो से एक और कंटेस्टेंट कम होने वाला है. इसके साथ ही मेकर्स ने नया प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें कैप्टन गुल्लू को एक पावर दी गई है जिसे इस्तेमाल करके गुल्लू किन्हीं 2 कंटेस्टेंट्स की एक लाइफलाइन को वापस लेकर आ सकते हैं.
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines