Bigg Boss 20 New Promo Release: टीवी के पॉपुलर रियलिटी और सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. शो के नए प्रोमो में सलमान खान ने खुद बताया है कि इस बार शो में क्या खास होने वाला है? सलमान खान के इस शो के नए-नए प्रोमो रिलीज हो रहे हैं, जिनमें भाईजान खुद शो से जुड़े हिंट्स शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस नए प्रोमो में क्या खास है?
सलमान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में सलमान खान का अलग ही स्वैग नजर आ रहा है और कुछ फाइट सीन्स भी हैं. प्रोमो को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सभी घरवाले के लिए दो जिंदगियों का वरदान, मेरी जान. बिग बॉस 20, 6 सितंबर से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है.
नए प्रोमो में क्या?
वहीं, अगर शो के नए प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने स्वैग में घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं और दो लोगों के बीच फाइट हो रही है और बड़ी संख्या में दर्शक हैं. इस दौरान जब अखाड़े में मौजूद दोनों लोग भिड़ते हैं और घायल होकर गिरते हैं, तो सलमान खान कहते हैं कि तथास-टू.
शो में क्या होगा खास?
प्रोमो में आगे सलमान को कहते सुना जा सकता है कि इस बार बिग बॉस में है सभी घरवाले के लिए एक नहीं दो-दो चांस. बिग बॉस में इस बार मिलेगा वरदान. इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद फैंस और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, अगर शो की बात करें तो शो के शुरू होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है.
कैसा होगा शो का फॉर्मेट?
साथ ही अगर शो के फॉर्मेट की बात करें तो बिग बॉस खबरी के मुताबिक, शो के 20वें सीजन का फॉर्मेट शानदार होने वाला है. इस बार घर में 2 टीम देखने को मिलेंगी और 8 जोड़ियां होंगी और 16 कंटेस्टेंट. गौरतलब है कि बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा कि कंटेस्टेंट की पहले से ही जोड़ियां बना दी गई जाएंगी और इन्हीं जोड़ियों के साथ वो शो में एंट्री लेंगे.
यह भी पढ़ें- हीरो या हैवान… किसकी होगी जीत? Haiwaan का खौफनाक टीजर रिलीज, चंद सेकंड के वीडियो में डर का हुआ अहसास
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines