हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में कैद हुए 16 कंटेस्टेंट, अब लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर आ रहे हैं. इस शो का आज प्रीमियर होने वाला है. जानें कब और किस ओटीटी पर देखें सकेंगे ये रियलिटी शो

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' का आज होगा ग्रैंड प्रीमियर (PIC-biggbosscolors.tv. Instagram)

Live Updates

23:09 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: गेमिंग स्टार तन्मय सिंह ने 'बिग बॉस 20' के घर में ली एंट्री

मशहूर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स स्टार तन्मय सिंह उर्फ ScoutOP ने 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री कर ली है. बता दें कि  तन्मय पहली बार किसी रियलिटी शो में अपना गेम दिखाते हुए नजर आएंगे.

23:03 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: बिग बॉस 20 के घर में 'गुल्लू’ यानी कुशाल तंवर की एंट्री हुई है.

सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में एक्टर कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू की धमाकेदार एंट्री हुई है. उन्होंने MTV Roadies 20 का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं. वहीं अब उनके फैंस गुल्लू से बिग बॉस के घर में एक मजबूत गेम और रणनीति की उम्मीद कर रहे हैं.

22:59 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: टीवी स्टार अमन गांधी की बिग बॉस 20 के घर में हुई एंट्री

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर में टीवी एक्टर अमन गांधी ने एंट्री कर ली है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई है. हालांकि, अब एक्टर रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं.

22:46 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: माही विज की 'बिग बॉस' 20 में शानदार एंट्री

'बिग बॉस 20' में टीवी एक्ट्रेस माही विज की एंट्री हो गई है. वहीं सलमान खान ने माही के साथ एक गेम भी खेला है, जहां उन्होंने माही से अपने बारे में बताने के बारे में का टास्क दिया है.

22:41 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: 'बिग बॉस 20' के घर में रीति तिवारी की हुई एंट्री

भोजपुरी सुपरस्टार और पॉलिटिशियन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री हुई है. बता दें कि रीति एक सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर हैं.

22:36 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: बिग बॉस 20 के घर में उदिति सिंह की हुई एंट्री

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में एक्ट्रेस और मॉडल उदिति सिंह की एंट्री हुई है.

22:25 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: सोशल मीडिया स्टार अरिशफा खान की बिग बॉस 20 के घर में हुई एंट्री

बिग बॉस 20 के घर में सोशल मीडिया स्टार अरिशफा खान की एंट्री हुई है. उन्होंने घर में एंट्री लेने से पहले शो के होस्ट सलमान खान से बात की है. अरिशफा ने बताया कि उनके सोशल मीडिया पर 29 मिलियन फॉलोअर्स है.

22:21 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: रैपर Yung DSA ने ली बिग बॉस 20 के घर में एंट्री

22:16 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने 'बिग बॉस 20' के घर में ली एंट्री

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर में भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडल विनर मैरी कॉम ने एंट्री कर ली है. वो पहली बार किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है.

22:08 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: लव गिल ने बिग बॉस 20 के घर में ली एंट्री, वहीं रिया अहीर को नहीं मिली एंट्री

Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में लव गिल और रिया अहीर के बीच फैंस के वोट से फैसला हुआ है. इस फैसले में रिया अहीर को घर में एंट्री नहीं मिली है. वहीं शो में लव गिल ने एंट्री मार ली है.

21:59 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: 'बिग बॉस 20' के घर में ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहेद खान की हुई एंट्री

Bigg Boss 20 के घर में ऑस्ट्रियाई एक्टर रोहेद खान की एंट्री हो गई है. बता दें कि रोहेद खान ने बॉलीवुड, यूरोपियन और इंटरनेशनल सिनेमा में काम किया है

21:51 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की बिग बॉस 20 में हुई एंट्री

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की सलमान खान के 'बिग बॉस 20' में एंट्री हो गई है. एक्ट्रेस को छोड़ने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आए थे.

21:36 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा की हुई घर में हुई एंट्री

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी ने 'बिग बॉस 20' के घर में हुई एंट्री. ईशा ने स्टेज पर आते ही अपनी पर्सनल लाइफ और टूटे भरोसे को लेकर बात की है.

21:34 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: आसिफ खान और रैपर काजी तौकीर की घर में हुई एंट्री

पंचायत सीरीज फेम आसिफ खान और रैपर काजी तौकीर की 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री हुई है. इस घर में कनिका मान ने दोनों सदस्यों का स्वागत किया है.

21:15 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: 'बिग बॉस 20' में हुई पहले कंटेस्टेंट कनिका मान की हुई एंट्री

कनिका मान ने स्टेज पर किया दमदार डांस. शो के होस्ट सलमान खान ने किया स्वागत. कनिका पहली कंटेस्टेंट बनीं हैं, जो 'बिग बॉस 20' के घर में एंट्री कर ली है.

21:05 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: शुरू हुआ बिग बॉस 20 का प्रीमियर, कुल लुक में दिखे सलमान खान

'बिग बॉस 20' के प्रीमियर में सलमान खान ने डांस से मचाया धुम... इस दौरान भाईजान ने काउबॉय (Cowboy) लुक में नजर आए हैं.

20:57 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: कुछ देर में शुरू होगा 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर

20:53 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: जल्द शुरू होगा बिग बॉस 20 का प्रीमियर, जानें कहां देख पाएंगे लाइव

आप भी सलमान खान के शो बिग बॉस 20 के प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं, तो इस शो का प्रीमियर 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है.

20:47 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: 'बिग बॉस 20' के अनुमानित कंटेस्टेंट्स लिस्ट!

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के अनुमानित कंटेस्टेंट्स लिस्ट की बात करें, तो इस बार ईशा रिखी, काजी तौकीर, रीति तिवारी, मैरी कॉम, आसिफ खान, माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, तन्मय सिंह, लव गिल और रिया अहीर जैसे नाम मौजूद हैं!

20:20 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates: क्या माही विज बनेंगी बिग बॉस 20 की क्वीन?

आपको बता दें कि माही विज अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रही है. टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ने बिग बॉस के घर में जानें से पहले स्टेज पर एक शानदार परफॉर्मेंस भी दी, जिसकी पहली झलक सामने आई है.

20:13 (IST) 06 Sept 2026

Bigg Boss 20 LIVE Updates:: रिया अहिर और लव गिल में से कौन जाएगा घर के अंदर

रिया अहिर और लव गिल के बीच होगी आज कांटे की टक्कर, फैंस के वोट के बाद कौन जाएगा 'बिग बॉस 20' के घर के अंदर...

Bigg Boss 20 : सुपरस्टार सलमान खान अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर हाजिर हो गए हैं. इस शो के 20वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम समेत 16 कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है. भाईजान का यह शो जब भी आता है दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा जाती है. एक बार फिर दर्शकों घर में होने वाले हंगामे, लड़ाई, दोस्ती और प्यार देखने को मिलने वाला है.

कब से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर आज रात 9 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकेंग हैं, वहीं यह शो 10:30 बजे टीवी के कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. शो के मेकर्स ने पहले ही टीजर जारी कर दिया है.

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमिर से जुड़ी हर अपडेट मिलेगी यहां…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola