हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss 20 में कैप्टेंसी की रेस में उतरीं ये 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स, आज लड़कों में से चुना जाएगा दावेदार

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड में कैप्टेंसी को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिलने वाली है. कैप्टेंसी के दावेदार बनने वालीं 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन कंटेस्टेंट्स का नाम शामिल है.

विज्ञापन
'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के बीच होगा कैप्टेंसी मुकाबला (Pic Credit- Instagram JioHotstar Reality)

Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिला. ‘बिग बॉस 20’ के 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं. इनमें कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ आसिफ शेख और अरिश्फा खान भी नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच नए कैप्टन चुना जाएगा. लड़कों और लड़कियों के बीच कैप्टेंसी को लेकर नया टास्क देखने को मिलने वाला है. वहीं 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी की दावेदार बन गए हैं और इन कंटेस्टेंट्स के नाम भी रिवील हो गए हैं. वहीं अब लड़कों के बीच कैप्टेंसी टास्क देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं फीमेल कंटेस्टेंट्स में कौन-कौन कैप्टेंसी का दावेदार बना है.

कौन-कौन बना दावेदार?

‘बिग बॉस 20’ के खबरी पेज ‘बीबी तक’ के अनुसार माही विज और उदिति सिंह कैप्टेंसी के दावेदार बन गए हैं. दरअसल शो में लड़कियों के बीच कैप्टेंसी की दावेदारी पाने के लिए राशन टास्क हुआ. इस दौरान लड़कियों ने अपनी पूरी जी-जान लगाकर इस टास्क को दिल से निभाया. वहीं लास्ट में जिन फीमेल कंटेस्टेंट्स ने इस टास्क को जीता, उनका नाम उदिति सिंह और माही विज है. ये दोनों कंटेस्टेंट्स कैप्टेंसी टास्क में एक-दूसरे से भिड़ती नजर आने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अभी 6 पैक नहीं…’, ‘बिग बॉस 20’ में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन; जानें क्या बोले एक्टर

विज्ञापन

लड़कों के बीच होगा मुकाबला

वहीं अपकमिंग एपिसोड में लड़कों के बीच टास्क देखने को मिलेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि लड़कों के बीच कौन इस टास्क को जीतेगा और कौन माही विज और उदिति सिंह के साथ कैप्टेंसी का दावेदार बनेगा. वहीं इसके बाद सभी दावेदारों के बीच कैप्टेंसी टास्क आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद जो भी कंटेस्टेंट इस टास्क को जीतेगा वो घर का नया कैप्टन बन जाएगा. अपकमिंग एपिसोड में पता चलेगा कि शो का अगला कप्तान कौन बनने वाला है. हालांकि अभी तक कैप्टन का नाम सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन गुल्लू के अलावा कौन-कौन हुआ नॉमिनेशन से सेफ?

विज्ञापन

कौन हुआ नॉमिनेट?

बता दें लेटेस्ट एपिसोड में घर में कंटेस्टेंट्स के बीच नॉमिनेशन देखने को मिला. इस दौरान शो के 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं और कैप्टन गुल्लू के साथ-साथ 2 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन से सुरक्षित भी हैं. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रीति तिवारी, आम्रपाली दुबे, माही विज, स्काउट ओपी, अमन गांधी, कनिका मान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, यंग डीएसए, लव गिल और मैरी कॉम नॉमिनेटेड हैं. वहीं आसिफ खान और अरिश्फा खान इस हफ्ते नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गई हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola