Bigg Boss 19 Shocking Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए कलेश और ड्रामा देखने को मिला रहा है. घर में आई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने पूरे गेम को बदलकर रख दिया है. इसी बीच अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. वीकेंड का वार में बिग बॉस के घर से स्ट्रॉन्ग प्लेयर एविक्ट होने वाला है. सलमान खान के शो से इस मास्टरमाइंड के जाने से बिग बॉस के घर का गेम पूरी तरह पलट जाएगा. वहीं बैकबेंचर ग्रुप भी टूटता दिखाई देगा. चलिए आपको भी बताते हैं नॉमिनेटेड सदस्यों में से किस कंटेस्टेंट का पत्ता घर से साफ होने वाला है?
कौन होगा बेघर?
‘बिग बॉस 19’ के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से घर के मास्टरमाइंड जीशान कादरी घर से बेघर होने वाले हैं. सलमान खान वीकेंड का वार में जीशान कादरी को घर भेजते नजर आने वाले हैं. जीशान कादरी के एविक्शन का घरवालो को भी शॉक लगने वाला है. घर के बैकबेंचर ग्रुप भी जीशान ने ही जोड़कर रखा है. जीशान के जाने से ये स्ट्रॉन्ग ग्रुप भी तितर-बितर हो जाएगा. इसके साथ ही जीशान के जाने के बाद इस ग्रुप के दोस्तों के बीच भी लड़ाई-झगड़े देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या ने अमाल की फोटो को किया किस? मालती ने लगाया आरोप; वीडियो वायरल
तितर-बितर हो जाएगा ग्रुप!
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में जीशान कादरी के ग्रुप से नीलम गिरी और तान्या मित्तल पहले ही अलग हो चुके हैं. कैप्टेंसी टास्क के बाद जब घर में कार जीतने वाला टास्क हुआ तो इस दौरान अमाल ने जीशान, शहबाज बदेशा और बसीर अली के बारे में बातें करते हुए उन्हें अपना असली दोस्त बताया, जिससे नीलम और तान्या को बुरा लगा और उन्होंने ग्रुप से अलग होने का फैसला ले लिया. इसके साथ ही जीशान के बेघर होते ही अमाल मलिक और शहबाज बदेशा एक तरफ हो जाएंगे और बसीर अली भी ग्रुप से बाहर होते नजर आने वाले हैं. हालांकि ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा कि जीशान के बाद बैकबेंचर ग्रुप का क्या हाल होता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘भूत बना दूंगा…’, मालती चाहर से भिड़े मृदुल तिवारी, कहा- ‘तेरे जैसे 50 को बेच दूंगा’
कौन-कौन नॉमिनेट?
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए जीशान कादरी के साथ-साथ बसीर अली, मृदुल अली, नीलम गिरी, अशनूर कौर और प्रणित मोरे भी नॉमिनेटेड हैं. जहां ऑडियंस को लग रहा था कि नीलम गिरी इस हफ्ते एविक्ट होंगी वहीं अब नीलम सुरक्षित होती नजर आ रही हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आने वाले हैं और घरवालों को सही-गलत का फर्क बताते भी दिखाई देंगे.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
6 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines