Bigg Boss 19: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में बसीर अली और अवेज दरबार के बीच एक जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. बसीर जहां टास्क कर रहे थे, तो अवेज दरबार उस दौरान संचालक की भूमिका निभा रहे थे. बसीर और अभिषेक बजाज के बीच टास्क में अग्रेशन काफी बढ़ गया था. इस दौरान अवेज दरबार ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बसीर उनके फैसले से इतना नाखुश थे कि वो उन पर ही बरसते हुए नजर आए. दोनों के बीच टास्क के बाद खूब गर्मागर्मी हो गई.
बसीर ने अवेज की खोली पोल
बसीर ने इस दौरान शो का एक अहम नियम भी तोड़ दिया. बसीर इस कदर अपना आपा खो बैठे कि उन्होंने अवेज की पर्सनल लाइफ पर कमेंट कर दिया और उनके बाहर के मुद्दे घर में उठा दिए. अवेज दरबार के किरदार पर सवाल उठाते हुए बसीर अली ने बाहर की बातें ‘बिग बॉस’ के घर में कर दीं. इस दौरान अवेज ने उन्हें जवाब तो दिया, लेकिन इस बात का मुद्दा नहीं बनाया. हालांकि, नगमा मिराजकर इस दौरान रोती हुई दिखाई दी हैं. ऐसे में अब अवेज के भाई जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Nehal Chudasama की हिप्पोक्रेसी का मिला सबूत, एक टास्क में बाहर आए 2 रूप
जैद बोले ‘कोई दूध का धुला नहीं है’
गौहर खान के पति और अवेज के भाई जैद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर बीते दिन हुए झगड़े का क्लिप शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए जैद दरबार ने लिखा, ‘झगड़े BB गेम का हिस्सा हैं. तुम्हें अपनी आवाज उठानी है और अपना पॉइंट साबित करना है. लेकिन बाहर के मुद्दे घर में उठाना दुखद है, खराब मानसिकता है. वैसे भी कोई दूध का धुला नहीं है. (तुम जानते हो मैं क्या कहना चाहता हूं.) बिग बॉस के घर में अंदर जो हो रहा है उस पर जज किया जाता है और उस पर कुछ कहना ही गेम है!’
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: Ashish Kapoor को दुष्कर्म मामले में मिली राहत, बेल पर रिहा हुए एक्टर
जैद दरबार ने भाई को खुलकर किया सपोर्ट
जैद दरबार ने आगे भड़कते हुए कहा, ‘एक भाई और दर्शक होने के नाते, अवेज को पूरा सपोर्ट है. वो अपने लिया खड़ा रहा. अच्छा है मैं नहीं हूं अंदर. जो जानता है, जानता है.’ अब अवेज के भाई का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी बसीर अली को उनकी इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं और अवेज को ही सपोर्ट कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
44 mins ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
6 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
7 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines