हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 19 में नजर आएगी पॉपुलर क्रिकेटर की एक्स वाइफ, मेकर्स ने दे दिया ऑफर

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लेकर रोज नए अपडेट आ रहे हैं। शो के प्रीमियर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 19 को लेकर अब तक कोई लोगों को इसका ऑफर मिल चुका है। हालांकि, अभी किसी का भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

विज्ञापन
बिग बॉस 19 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट। image credit- social media

सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस इस बार अपना 19वां सीजन लेकर आने वाला है। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई लेटेस्ट अपडेट आता रहता है। बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुटे हुए हैं। शो को लेकर अब तक कई लोगों को इसका ऑफर मिल चुका है। हालांकि, अभी तक किसी का भी नाम शो के लिए कंफर्म नहीं हुआ है। इस बीच अब एक पॉपुलर क्रिकेटर की एक्स वाइफ को मेकर्स ने शो का ऑफर दिया है। साथ ही माना जा रहा है कि ये हसीना बिग बॉस 19 में आ सकती है। आइए जानते हैं कि ये हसीना कौन हैं?

बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं इस क्रिकेटर की एक्स वाइफ

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री शो में नजर आ सकती है। पोस्ट में लिखा है कि युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि तलाक के बाद कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 के लिए धनश्री वर्मा का नाम कंफर्म माना जा रहा है।

शो में नजर आएगी या नहीं?

धनश्री वर्मा ने बिग बॉस के लिए ऑफर स्वीकार कर लिया है। हालांकि, अभी ये फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स के साथ बातचीत लास्ट चरण पर है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या धनश्री वर्मा शो में नजर आएगी या नहीं? मेकर्स ने अभी इसको लेकर कुछ ऑफिशियल नहीं किया है। पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत-बहुत एक्साइटेड। तीसरे यूजर ने कहा कि यूजी वाइल्ड कार्ड एंट्री करेगा। एक और ने कहा कि क्या ये कंफर्म है? एक अन्य ने लिखा कि शो कब आएगा, कंफर्म करो। इस तरह लोगों ने इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, अगर शो की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि अगस्त के लास्ट में शो का प्रीमियर होगा। अभी कंफर्म कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui का बेटा अस्पताल में भर्ती, मां Mehzabeen ने दिया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola