सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ को लेकर हर रोज कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। रोज शो से जुड़े नए अपडेट सामने आते हैं। इस बार शो का 19वां सीजन आने वाला है। मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की भी तलाश जोरों से कर रहे हैं। अब शो की अप्रोच लिस्ट में दो और नए नाम जुड़ गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दो लोग कौन हैं? तो आइए आपको इनके बारे में बताते हैं…
लता सबरवाल और आशीष विद्यार्थी
पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि बिग बॉस 19 के लिए दो नए लोगों को अप्रोच किया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम लता सबरवाल और अभिनेता आशीष विद्यार्थी हाल ही में ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आए, दोनों को बिगबॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है।
कब होगा शो का प्रीमियर?
पोस्ट के सामने आते ही लोगों ने भी इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया। गौरतलब है कि इस बार चर्चा है कि सलमान खान का शो पहले आ जाएगा। शो पांच महीने तक चलेगा। वहीं, अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि शो का प्रीमियर 31 अगस्त को किया जाएगा, लेकिन अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए शो के प्रीमियर की डेट अभी भी कंफर्म नहीं है।
कंटेस्टेंट्स अप्रोच लिस्ट
इसके अलावा अगर शो के अप्रोच कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक किसी ना नाम कंफर्म तो नहीं हुआ है, लेकिन अपूर्वा मखीजा, खुशी मुखर्जी, वायरल लेडी, लक्ष्य चौधरी, मासूम शर्मा, डीनो जेम्स, अलीशा पंवार, धीरज धूपर, ममता कुलकर्णी, मिकी मेकओवर, राम कपूर जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि शो में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट नजर आएगा।
मेकर्स ने नहीं दी कोई जानकारी
शो के मेकर्स ने अभी इसे लेकर कुछ भी शेयर नहीं किया है, लेकिन सलमान के शो को लेकर खूब बज बना हुआ है और हर कोई शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो के बारे में ऑफिशियली जानकारी शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में एक नहीं होंगे तीन होस्ट, टीवी से पहले कहां देख सकेंगे Salman Khan का शो?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines