Bigg Boss 19 Voting Trend: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले से चंद घंटे दूर है. शो के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. साथ ही इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए भी लोगों में क्रेज बना हुआ है. सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होगा? इसका पता तो शो के फिनाले में ही लगेगा, लेकिन इस बीच शो के फिनाले से पहले पूरा गेम पलटता नजर आ रहा है. बिग बॉस 19 के वोटिंग ट्रेंड में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है.
फिनाले में चंद घंटे
दरअसल, बिग बॉस 19 के फिनाले में अब बस चंद घंटे रह गए हैं. शो के फिनाले से पहले वोटिंग ट्रेंड में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है. वोटिंग ट्रेंड में जहां गौरव खन्ना पहले आगे चल रहे थे, तो आज यानी फिनाले वाले दिन इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला है और फरहाना भट्ट टॉप पर आ गई हैं.
फरहाना भट्ट पहले नंबर पर
बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर पेज बीबीतक की मानें तो वोटिंग ट्रेंड में फरहाना भट्ट पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए है. हालांकि, अगर गौरव खन्ना की बात करें तो गौरव, फरहाना को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि अगर ये दोनों टॉप 2 में जाते हैं, तो इनमें से विनर कौन होगा?
शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स
इसके अलावा अगर बीबीतक की मानें तो उन्होंने जो जानकारी दी है, उसके हिसाब से पहले नंबर पर फरहाना भट्ट, दूसरे पर गौरव, तीसरे पर अमाल, चौथे पर प्रणीत और पांचवें नंबर पर तान्या मित्तल है. शो में इस वक्त इस सीजन के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स हैं. ऐसे में ट्रॉफी को हर कोई घर लेकर जाना चाहता है, लेकिन शो का विनर ही इसे अपने साथ ले जा सकेगा.
कौन होगा शो का विनर?
ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस 19 की ट्रॉफी कौन घर से लेकर बाहर आएगा? इसके अलावा शो के विनर को 50 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिलेगा. अब देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होता है?
यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल डेब्यू करने वाले स्टार किड्स, कोई हुआ सुपरहिट तो कोई फ्लॉप?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines