Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी चर्चा में है. नेहल और बसीर के बाद इस हफ्ते स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे का एविक्शन हुआ है. प्रणित का एविक्शन काफी शॉकिंग रहा. फैंस को उनके घर से बाहर जाने पर काफी दुख हुआ है. लेकिन, अब जानकारी सामने आ रही है कि उनका एविक्शन नहीं हुआ है बल्कि मेडिकल की वजह से उन्हें घर से बाहर किया गया है. साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि वह सीक्रेट रूम में एंट्री करेंगे.
खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट अपडेट में सामने आया है कि प्रणित मोरे की घर में हालत ठीक नहीं थी. उनकी हेल्थ की खराब कंडिशन को देखते हुए उन्हें घर से बाहर किया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो घर से बाहर आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्हें डेंगू है और फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है.
शो से जुड़े एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि प्रणित का एविक्शन फिलहाल टेम्परेरी हो सकता है. वह ठीक होने के बाद सीक्रेट रूम में जा सकते हैं. हालांकि, यह सब उनकी हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है. हालांकि, इस पर कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. फिलहाल, प्रणित शो में नहीं हैं. इस हफ्ते घर का कैप्टन चुने जाने के ठीक बाद उनका एविक्शन हुआ है.
यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई में आई गिरावट, ‘थामा’ ने फिर भरी हुंकार, जानिए रविवार का कलेक्शन
हेल्थ को लेकर प्रणित की टीम ने दिया बयान
इसके साथ ही प्रणित मोरे की टीम की ओर से भी उनकी हेल्थ को लेकर बयान जारी किया गया है. टीम की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की गई है. इसमें उनकी टीम की ओर से लिखा गया है कि प्रणित अब ठीक हैं और वह बिग बॉस की टीम से लगातार संपर्क में हैं. प्रणित को ठीक होने के लिए ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. कॉमेडियन की टीम ने दुआओं और सपोर्ट के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया है.
यह भी पढ़ें: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस, 4 फिल्मों से कमाए 1275 करोड़, जबकि एक फ्लॉप तो एक रही एवरेज
अशनूर-अभिषेक को हुआ गलती का एहसास
गौरतलब है कि प्रणित मोरे, अशनूर-अभिषेक की गलती की वजह से नॉमिनेट हुए थे. बीते हफ्ते अशनूर और अभिषेक लगातार बिना माइक के बातें कर रहे थे, जिसकी वजह से बिग बॉस ने भी कई बार उन्हें टोका लेकिन वो नहीं माने तो बिग बॉस ने घरवालों को उनकी क्लिप दिखाई गई. फिर घरवालों को बिग बॉस ने कहा कि वह दोनों कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते हैं. इसमें कुछ सदस्य राजी हुए तो कुछ ने एक और मौका देने की बात कही. इस पर घर के नए कैप्टन मृदुल तिवारी को फैसला लेने को कहा गया लेकिन वो इस पर कोई फैसला ले नहीं पाए, जिसके बाद बिग बॉस ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘तुम कभी हीरोइन नहीं बन सकोगी’, पहली फिल्म की वजह से हीरोइन नहीं बन पाईं नीना गुप्ता, आज भी होता है पछतावा
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines