Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 किसी ना किसी वजह से अक्सर चर्चा में बना रहता है. कभी घर में सदस्यों के आपसी झगड़े तो कभी घर के कामों को लेकर उनके बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती है. ऐसे में अब कुनिका सदानंद सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसकी वजह है कि उन्होंने घर के एक सदस्य की सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाया है, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
दरअसल, कुनिका सदानंद का ‘बिग बॉस 19’ से एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह तान्या मित्तल के साथ बैठकर बात करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह घर के एक सदस्य के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. बातों ही बातों में उनकी सेक्सुएलिटी पर सवाल उठा दिए, जिसके बाद लोग उनकी क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:‘सीधा विनर ही बना दो…’, बिग बॉस की किस हरकत पर आग बबूला हुए शहबाज बदेशा? दे डाली चेतावनी
कुनिका सदानंद ने उठाए सवाल
वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखने के लिए मिल रहा है कि कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल के पास जाती हैं और वह कहती हैं कि एक चीज बोलना है. फिर वह कहती हैं, ‘जो मालती मैडम हैं ना मुझे पूरा यकीन है कि वह लेस्बियन हैं. उसके हाव भाव और उनके बोलने का तरीका भी कुछ ऐसा ही लग रहा है. इस पर ध्यान देना’. हालांकि, इस पर तान्या मित्तल का कोई रिएक्शन नहीं होता. वहीं, बिग बॉस भी आकर कहते हैं कि फुसफुसाकर बात ना करें. सोशल मीडिया पर इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद कुनिका ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. लोगों को उनकी यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. कुछ लोगों का कहना है कि वह जानबूझकर बात का बतंगड़ बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट, कैप्टन बने गौरव फिर कुछ ही मिनटों में छिनी कुर्सी; अब घर पर किसका राज?
ऐसे में देखना होगा कि वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाया जाता है या नहीं. क्योंकि ये भी दूर नहीं है. आपको बताते हैं कि इस वीकेंड का वार को सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं. अब देखना होगा कि वह मालती चाहर का स्टैंड लेते हैं या नहीं या फिर सलमान खान का इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में शॉकिंग मिड वीक एविक्शन! लाखों फॉलोअर्स के बाद भी घर से विदा लेगा ये कंटेस्टेंट
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
51 mins agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
6 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
10 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
14 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
15 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
17 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines