Bigg Boss 19 Robot Doll Habubu: बिग बॉस 19 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सलमान खान का यह शो अगस्त महीने से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की थीम, प्रोमो और आने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच एक नए अपडेट ने फैंस को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि यूएई की पहली इंटरैक्टिव अमीराती रोबोट डॉल हबूबू बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट बनकर शो में हिस्सा लेगी। बता दें कि यह वही हबूबू डॉल है, जिसने पॉप मार्ट वायरल सनसनी लाबूबू की जगह ली है।
बिग बॉस में रोबोट डॉल की एंट्री?
इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में पहली बार होगा जब एक रोबोट हबूबू कंटेस्टेंट बनकर शो में हिस्सा लेगी। वह शो की फर्स्ट कंटेस्टेंट होगी जिसने घर में एंट्री कराने से पहले एक फुल-स्केल मर्च ड्रॉप लॉन्च किया है। बताया जाता है कि रोबोट डॉल के जरिए मेकर्स शो में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगे। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।
क्या है डॉल की खासियत?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि हबूबू डॉल इंडियन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। खूबियों की बात करें ताे हबूबू को इंसान के मुकाबले इमोशनली ज्यादा इंटेलीजेंट बताया जाता है। 16 साल की ये डॉल खाना बनाना और साफ-सफाई करना जानती है। उसके अंदर नटखटपन, क्लास और एक सुरीली आवाज है, जो हिंदी के अलावा अन्य सात लैंग्वेज बोलती है।
यह भी पढ़ें: थीम के बाद Bigg Boss 19 के प्रोमो पर आया अपडेट, Salman Khan के साथ इस दिन होगा शूट
अब तक इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
फिलहाल बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स सेलिब्रिटी को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि द ट्रेटर्स में दिखाई दीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। पूरव झा को भी अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके अलावा लक्ष्य चौधरी, फैसल शेख, कनिका मान, डिनो जेम्स, जन्नत जुबैर, लूलिया वंतूर, फैसल खान, पारस कलनावत और रीम शेख को अप्रोच किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
17 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
19 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
19 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
20 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
21 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines