Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस’ के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि शो शुरू हुए 2 हफ्ते हो गए , लेकिन अभी तक एक भी एविक्शन नहीं हुआ। दो हफ्तों से फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब कोई कंटेस्टेंट शो से आउट होगा? हालांकि, कम होने की जगह शो में कंटेस्टेंट्स बढ़ते जा रहे हैं। अब तक हर सीजन में पहले ही हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का बाहर का टिकट कटा है। ये पहली बार है कि सभी कंटेस्टेंट्स 2 हफ्ते तक शो में टिके हुए हैं। ऊपर से पहली बार इस शो में 2 हफ्ते में ही पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है।
बिना एग्जिट के हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री
शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने वीकेंड का वार पर ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री ले ली है। अब उनके आते ही घर में हलचल मच गई है। वैसे तो शहबाज लोगों के साथ घुलने-मिलने और मस्ती करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी कुछ लोग हैं, जो उनके आने से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे। शहबाज बदेशा ने अभिषेक बजाज को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया है। ऐसे में वो आते ही उनके साथ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। घर में 3 ग्रुप बन चुके हैं।
बसीर की आंखों में खटके शहबाज
एक है तान्या, कुनिका और नीलम का ग्रुप, दूसरा है अमाल, जीशान, बसीर और नेहल का ग्रुप। वहीं, तीसरे ग्रुप में बाकी सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। शहबाज भी तीसरे ग्रुप में ज्यादा शामिल नजर आए। ऐसे में बसीर अली थोड़े इनसिक्योर हो गए। बसीर को ये बात खटकने लगी है कि शहबाज ने आते ही गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज वाले ग्रुप से बातचीत शुरू कर दी। ऐसे में वो ये कहते हुए भी नजर आए कि शहबाज पहले से ही ये तय करके आए हैं कि उन्हें किस ग्रुप में रहना है। बसीर अब शहबाज की पर्सनालिटी पर भी कमेंट कर रहे हैं। साथ ही ये भी कहते हुए नजर आए कि शहबाज लोगों को बाहर की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें कुछ भी जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में होते-होते बचा बड़ा हादसा, उड़ जाता पूरा सेट!
बसीर दिखे शहबाज से खफा
बसीर ने चंद घंटों में ही शहबाज को लेकर नैरेटिव बनाने शुरू कर दिए हैं। शहबाज ने बसीर को लेकर कोई भी पॉइंट ऑफ व्यू देने से मना कर दिया था क्योंकि वो इस हफ्ते घर के कैप्टन हैं और इस बात से वो उनसे खफा दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसा लगता है कि जल्द ही बसीर और उनका ग्रुप शहबाज को टारगेट करने वाला है। यानी अभी गेम शुरू होने से पहले ही शहबाज के दुश्मन बनने शुरू हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines