Bigg Boss 19 Top Six Contestants Of First Week: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने हर एपिसोड के साथ बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। शो के टास्क और ट्विस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। बिग बॉस 19 को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और इसी के साथ शो के पहले हफ्ते के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि सलमान खान के शो के पहले हफ्ते के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन हैं?
बिग बॉस 19 के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन?
दरअसल, ऑनलाइन रैंकिंग के आधार पर बिग बॉस 19 के पहले हफ्ते के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं। शो से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि ऑनलाइन रैंकिंग के आधार पर गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, बसीर अली, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज हैं।
पहले हफ्ते में नहीं हुआ कोई बेघर
सलमान खान के शो में पहले हफ्ते जो कंटेस्टेंट्स छाए हैं, उनके नाम अब सामने आ गए हैं। हालांकि, शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी कम नहीं हैं सभी ने पहले हफ्ते में कमाल का गेम खेला है। इतना ही नहीं बल्कि शो के पहले हफ्ते में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है। अब देखने वाली बात ये होगी कि दूसरे हफ्ते में कौन बेघर होता है?
सीजन की शुरुआत में ही शुरू हुआ तांडव
बता दें कि बिग बॉस 19 के घर में इस वक्त जबरदस्त माहौल बन गया है। कभी घरवालों की लड़ाई, तो कभी उनकी राजनीति दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। ‘बिग बॉस का 19वां सीजन’ बेहद वाइल्ड होता जा रहा है। शो हमेशा से अपने लड़ाई-झगड़ों के लिए चर्चा में रहा है। बिग बॉस के घर में पहले भी कई बार तांडव हो चुका है और इस सीजन के पहले हफ्ते में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के वो कंट्रोवर्शियल सीन्स, जिनको लेकर हुआ था खूब बवाल, आज भी होती है इनकी चर्चा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines