Bigg Boss 19 Theme: टीवी के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन जल्द ही आने वाला है। आज 25 जुलाई को शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। मेकर्स ने शो के नए लोगो प्रोमो वीडियो को शेयर कर दिया है। इसी के साथ शो की 19वें सीजन की थीम से भी पर्दा उठ गया है। आइए जानते हैं कि शो की 19वें सीजन की थीम क्या होगा?
शो का लोगो प्रोमो वीडियो रिलीज
दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ के लोगो प्रोमो वीडियो को कलर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि ना चलेगी कोई चाल या नीति क्योंकि इस बार बिग बॉस में रची जाएगी अनोखी रणनीति। कलर्स के इस कैप्शन से लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इसको लेकर एक पोस्ट भी सामने आया है।
बिग बॉस 19 की थीम क्या?
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि शो की 19वें सीजन की थीम रिवील हो गई है। पोस्ट में लिखा गया कि हमने बताया था कि इस सीजन की थीम ‘राजनीति’ होगी और अब ये कंफर्म हो गया है क्योंकि शो के प्रोमो के कैप्शन में लिखा है।
कब शुरू होगा शो?
इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 के प्रीमियर की बात करें तो सुनने में आया है कि अगस्त के आखिर में शो का प्रीमियर होगा। हालांकि, अभी मेकर्स ने ना तो शो के प्रीमियर को लेकर कोई जानकारी दी है और ना ही शो की थीम के बारे में कोई खुलासा किया है, लेकिन कयासों का बाजार गरम है और हर कोई शो को लेकर नई-नई बातें कर रहा है।
कंटेस्टेंट्स को किया जा रहा अप्रोच
इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स जोरों से शो की तैयारी कर रहे हैं और शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। अब तक शो के लिए कई लोगों को अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन अभी किसी का भी नाम कंफर्म नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि ‘बिग बॉस 19’ में कौन-कौन नजर आता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के 18 सीजन के विनर, Rahul Roy से लेकर Karan Veer Mehra तक
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines