Tanya Mittal Family Reaction: ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल ने खूब लाइमलाइट बटोरी हुई है। ये शो उन्हीं के इर्द-गिर्द चल रहा है। तान्या मित्तल हर दिन कोई न कोई ऐसा बयान दे देती हैं कि न सिर्फ ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स, बल्कि पूरा देश उन्हें ट्रोल करने लगता है। तान्या की ट्रोलिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में अब एक्ट्रेस के परिवार वालों ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, तान्या के साथ-साथ अब इनके परिवार को भी इस मामले में घसीटा जा रहा है।
तान्या मित्तल के पेरेंट्स का आया बयान
इसी बीच अब तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, ‘तान्या को देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में देखकर हम जो अलग-अलग इमोशंस फील कर रहे हैं, वो बयां नहीं कर सकते। पेरेंट्स होने के नाते, उसे सबके दिल जीतते हुए देखने से ज्यादा हमें और कुछ भी प्राउड फील नहीं करवा सकता। लेकिन साथ ही, उसे नीचे खींचे जाने, टारगेट करने और उसके बारे में निर्दयी तरह से बात करने से ज्यादा कुछ भी हर्ट नहीं कर सकता, वो भी उन लोगों द्वारा जो उसके दिल के बारे में नहीं जानते।’
तान्या पर आरोप लगाने वालों पर भड़के पेरेंट्स
इस पोस्ट में तान्या के माता-पिता ने आगे कहा है कि जो लोग तान्या पर इल्जाम लगाते हुए सवाल उठा रहे हैं, उनसे वो एक रिक्वेस्ट करते हैं कि जब तक तान्या की जर्नी पूरी न हो जाए उनके बारे में कोई जजमेंट न बनाए जाएं। वो इतना तो डिजर्व करती हैं। आपको रील्स और आरोप अटेंशन दिला सकते हैं, लेकिन ये तान्या पर जिंदगीभर के दाग छोड़ जाएंगे। उन्होंने आगे लिखा, ‘प्लीज, हम हाथ जोड़कर कहते हैं, हमें, उनकी फैमिली को इन सबसे दूर रखें। ये हमारे लिए बेहद कठिन वक्त है।’
यह भी पढ़ें: Urfi Javed के सिर पर दिखी चोट, रोते हुए सोशल मीडिया पर पूछा सवाल
तान्या के सपोर्ट में दिखे पेरेंट्स
इस नोट के आखिर में लिखा है, ‘हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारी बेटी, जिसे हमने इतने प्यार से बड़ा किया है, वो पब्लिक स्टेज पर इतनी नेगेटिविटी का सामना करेगी। हर कठोर शब्द हमें भी दुख पहुंचता है, उन तरीकों से जो आप कभी समझ भी नहीं सकते। हम बस यही उम्मीद करते हैं कि इंसानियत और दयालुता बनी रहे। तब तक, प्यार और विश्वास के साथ हम तान्या के साथ खड़े हैं। हम तुमसे प्यार करते हैं, बॉस की तरह मजबूत बनी रहो जैसे हमने तुम्हें बड़ा किया है।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines