Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में कई लोगों को रियलिटी चेक दिया है। आज भी वो कई लोगों के चेहरे से मुखौटा उठाने वाले हैं। जब-जब सलमान खान आते हैं, कई लोगों के चेहरे के रंग उड़ जाते हैं। साथ ही कंटेस्टेंट्स के तेवर भी ढीले पड़ जाते हैं। नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट की अकड़ तो सलमान खान ठीक कर ही चुके हैं। ऐसे में आज वो घर में फन टास्क करवाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान कुछ जानवरों के नाम बोलेंगे और घरवालों को बताना होगा कि उसकी तरह इस घर में किसकी फितरत है?
‘बिग बॉस’ के घर में कौन है गिरगिट
इस टास्क में पता चल जाएगा कि कौन किसके बारे में क्या सोचता है? सलमान ने सबसे पहले गौरव खन्ना से सवाल किया कि उनके हिसाब से घर में कौन सबसे ज्यादा रंग बदल रहा है? ऐसे में गौरव ने तुरंत नेहल चुडासमा का नाम ले दिया। गौरव ने नेहल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वो पहले दिन से नैरेटिव बनाने में आगे रही हैं, लेकिन जब सब मिलते हैं तो वो काफी स्वीट हो जाती हैं। उन्होंने नेहल को इस शो का गिरगिट बताया है। इसके बाद तान्या मित्तल का नंबर आया। सलमान ने तान्या से सबसे जरूरी सवाल किया कि सांप कौन है?
सांप की तरह कौन फैला रहा है जहर?
तान्या मित्तल ने इस दौरान अपने और बाकी घरवालों के साथ हुई हरकतों को देखते हुए फरहाना भट्ट का नाम ले दिया। तान्या ने अपनी बात साबित करते हुए कहा, ‘लड़की होकर किसी लड़की को ये बोलना चाहते हो कि तेरी इतनी औकात नहीं है… इसका मतलब कि आप सबसे गंदा जहर फैला रहे हो।’ ये सुनकर फरहाना की भी आंखें फटी रह गईं। अब फरहाना और नेहल सबके निशाने पर हैं। वहीं, घर में एक और नया झगड़ा देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: नेशनल टीवी पर जला चेहरा, कम फीस पर छलका दर्द; 6 साल की उम्र से संघर्ष कर रही कौन हैं ये एक्ट्रेस?
अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच होगी लड़ाई!
अब अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की भी लड़ाई होने वाली है। सलमान खान अमाल से पूछेंगे कि घर में पिग कौन है? तो अमाल भी फौरन अभिषेक बजाज का नाम ले लेते हैं। अभिषेक को ये बात पसंद नहीं आएगी और दोनों के बीच गरमागरमी हो सकती है। अब सलमान खान वीकेंड का वार पर घर का माहौल टास्क के नाम पर गर्म कर सकते हैं। जो चिंगारी वो इस एपिसोड में छोड़ेंगे, वो अगले हफते तक आग का रूप ले सकती है।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
8 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
9 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
11 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
12 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines