Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आ ही रहा है। इस बीच अब शो को लेकर एक और नया अपडेट सामने आया है। स्प्लिट्सविला X5 फेम खनक वाघनानी से शो के लिए बातचीत चल रही है। शो के मेकर्स इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है।
बिग बॉस 19 के लिए नया नाम चर्चा में
बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि खनक वाघनानी, बिग बॉस 19 के लिए चर्चा में हैं। खनक ने स्प्लिट्सविला 15 में सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा को अपने ब्रेकअप के बाद भी सुर्खियों में रही थीं और उन्हें भयंकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन वो हमेशा ही अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती है।
बिग बॉस का प्रीमियर
खनक वाघनानी अपने बोल्ड अंदाज और कॉन्फिडेंस के लिए जानी जाती हैं। अगर खनक बिग बॉस में आती हैं, तो शो में अलग ही जलवा दिखाएंगी। गौरतलब है कि अब तक मेकर्स ने कई लोगों को शो का ऑफर दे रखा है। हालांकि, अभी तक शो के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा अगर बिग बॉस के प्रीमियर की बात करें तो 24 अगस्त को शो का प्रीमियर होना तय हुआ है।
पांच महीने तक चलेगा शो
इतना ही नहीं बल्कि इस बार शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड भी आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ होगा। कुल मिलाकर अगर ये सच है, तो कंटेस्टेंट्स को शो के शुरू होने से पहले ही अग्नि परीक्षा देनी होगी। बता दें कि इस बार शो को लेकर कहा जा रहा है कि बिग बॉस 19 पांच महीने तक चलेगा। सलमान खान सिर्फ तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे। हालांकि, इसके लेकर अभी मेकर्स ने कुछ कंफर्म नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के लिए Dil se Rafu की एक्ट्रेस से फाइनल बातचीत, Salman Khan के शो में दिखेगी ‘कॉन्फिडेंट वाइब’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
34 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines