Bigg Boss 19: टीवी के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा के प्रैंक के बाद एक कंटेस्टेंट की असलियत पूरी दुनिया के सामने आ गई है. शहबाज बदेशा ने घर का राशन और बाकी कंटेस्टेंट्स का पर्सनल सामान छुपाकर लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश की थी और इसके चक्कर में वो बड़ी मुसीबत में फंसते-फंसते रह गए. अगर जीशान कादरी इस मामले में शहबाज का सपोर्ट नहीं करते, तो शहबाज को सब मिलकर नॉमिनेट भी कर सकते थे. वैसे भी प्रैंक 2 लोगों ने किया था, लेकिन इल्जाम सिर्फ शहबाज पर आया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 का सबसे शातिर कंटेस्टेंट कौन? सबकी गुड बुक्स में जगह बनाकर रचा षड्यंत्र
प्रैंक के बाद झूठी शान बचाते दिखे अमाल
‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के कैप्टन अमाल मलिक भी इस प्रैंक में शामिल थे, लेकिन उन्होंने एक बार भी अपना नाम रिवील नहीं होने दिया. शहबाज अकेले सब लोगों की बातें सुनते रहे, यहां तक कि सजा भुगतने के लिए भी तैयार थे, लेकिन अमाल सिर्फ अपनी झूठी शान को बरकरार रखने के लिए एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए. वो इस दौरान एक डरपोक कंटेस्टेंट से ज्यादा कुछ भी नहीं लग रहे थे. वैसे तो शो में अमाल कहते रहते हैं कि वो यहां किसी से नहीं डरते, लेकिन जब बात अपनी गलती एक्सेप्ट करने की आई, तो अमाल में वो जिगरा ही नहीं था.
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने फीमेल फ्रेंड को किया लिप किस, काटा वल्गर केक; कई दिनों तक भूखे रहने पर थीं मजबूर… पहचाना कौन?
अमाल बिग बॉस में बने भिग्गी बिल्ली
वो खुद गलत होते हुए शहबाज को 3 सजा देने के लिए तैयार थे और इसे लोग अमाल की बुजदिली बता रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का भी मुद्दा बना रहे हैं कि अभिषेक बजाज शो में सही कह रहे थे. अगर यही प्रैंक अभिषेक ने किया होता, तो जीशान कादरी और अमाल समेत बाकी घरवाले उनके खिलाफ हो जाते और इस बात पर तिल का ताड़ बना देते. अभिषेक ने एक टीशर्ट डस्टबिन में डाली तो अमाल ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी, लेकिन उनकी खुद की गलती पर वो भीगी बिल्ली की तरह उसे छुपाते हुए नजर आए.
बिग बॉस 19 में दिखी अमाल मलिक की बुजदिली
अमाल मलिक इस शो में सबकी पीठ पीछे बुराइयां भी करते हुए नजर आ रहे हैं और उनके सामने जाकर या तो उनसे माफी मांग लेते हैं, या फिर उनसे सुलह करने की कोशिश करते हैं. अब अमाल का ये दबंगई वाला मुखौटा इस शो पर उतरता जा रहा है. सोशल मीडिया पर अब ‘बिग बॉस’ फैंस अमाल को बुजदिल बताकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. मुसीबत देखते ही अमाल ने शहबाज को बलि के बकरे की तरह आगे कर दिया और सबके सामने फेयर कैप्टन होने का दिखावा करते रहे. अब घरवाले भले ही बेवकूफ बन जाएं, लेकिन जनता तो सब देख ही रही है.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
16 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
17 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
18 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines