Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ में कंटेस्टेंट्स बेहद शातिर बनकर गेम खेल रहे हैं। कोई अपने दिमाग का इस्तेमाल ग्रुप बनाने के लिए कर रहा है, तो कोई बनते हुए ग्रुप को तोड़ने के लिए। अब तान्या मित्तल जहां कुनिका सदानंद को भड़काकर गौरव खन्ना की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं, तो वहीं अमाल मलिक भी इस शो के इकलौते कपल अवेज दरबार और नगमा मिराजकर के खिलाफ लोगों के दिमाग में जहर भरते दिखाई देंगे। वो शो में अब लोगों को अवेज और नगमा का सीक्रेट बताने वाले हैं।
‘बिग बॉस 19’ में खुला नगमा और अवेज का राज
‘बिग बॉस सीजन 19’ में अब दो ग्रुप बन चुके हैं। एक तरफ गौरव खन्ना और उनके लोग हैं और दूसरी तरफ जीशान कादरी, बसीर अली और उनके लोग हैं। हालांकि, कुछ लोग बीच में भी झूल रहे हैं। इनमें नगमा और अवेज भी शामिल हैं। ये कपल दोनों ग्रुप का खास है और हर तरफ इनकी दोस्ती है। ऐसे में अब अमाल मलिक जो इन दिनों गौरव खन्ना के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं, वो अपनी टीम को नगमा और अवेज की सच्चाई बताते हैं। इस दौरान वो उनकी फितरत पर बात करते हुए बाहर की दुनिया का भी जिक्र करते हैं।
अमाल ने खुलकर की नगमा और अवेज की बुराई
नेहल चुडासमा, बसीर अली, जीशान कादरी और अमाल मलिक साथ में बैठे हुए थे। तभी सिंगर ने नेहल को कहा- ‘वो जो पति-पत्नी हैं ना… नगमा और अवेज, वो दोनों न इधर हैं… न उधर हैं। वो हमको भी सपोर्ट नहीं कर रहे, उधर हैं क्योंकि उनको पता है कि वो टीम बड़ी बन रही है। वो बहुत डामाडोल हैं और मैं इन लोगों को बाहर से जानता हूं तो मुझे पता है। ये लोग अमाल भाई-अमाल भाई करते रहेंगे मेरे साथ क्योंकि मैं उन्हें बिजनेस देता हूं।’
कपल के बिजनेस और गेम पर अमाल ने किया कमेंट
अमाल मलिक ने कहा कि नगमा और अवेज का उनके साथ गानों का काम धंधा है। सिंगर ने कहा, ‘रील प्रमोशन सब धंधा मिलता है उन लोगों को… मेरे लेबल के गाने प्रमोट करने के 20-20 लाख जाते हैं उनकी कंपनी को, तो वो मुझे भाई, भाई करेंगे। लेकिन वो लोग कभी स्टैंड नहीं लेंगे। कुछ गलत अगर हमारे साथ होगा… अगर उधर भी होगा तो वो लोग इधर आ जाएंगे।’ अब अमाल के इस स्टेटमेंट से नगमा और अवेज को लेकर लोगों के मन में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines