Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जल्द ही शो का फिनाले वीक शुरू हो जाएगा. शो के फिनाले में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है और शो अब अपने इस सीजन के विनर से ज्यादा दूर नहीं है. शो के फिनाले वीक से पहले शहबाज बेघर हो गए हैं. शहबाज के घर से जाने के बाद अमाल मलिक का बुरा हाल नजर आया.
शहबाज हुए बेघर
सलमान खान के शो में टॉप 7 कंटेस्टेंट्स बचे थे, लेकिन फिनाले वीक शुरू होने से पहले शहबाज बेघर हो गए हैं. ऐसे में अब बिग बॉस 19 के घर में सिर्फ टॉप 6 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं, जिसमें फरहाना, गौरव खन्ना, मालती, तान्या, अमाल और प्रणीत मोरे बचे हैं. शहबाज के बेघर होने के बाद से अमाल का शो में बुरा हाल नजर आया.
अमाल का बुरा हाल
शहबाज के घर से जाने के बाद अमाल मलिक नेशनल टीवी पर रो पड़े. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अमाल खुद से ही बात भी करते दिखे. अमाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी, उन्हें नहीं लगा था कि शहबाज बेघर होंगे. इसके बाद अमाल बेड पर अकेले बैठे नजर आते हैं और इमोशनल होते हैं.
नेशनल टीवी पर रो पड़े अमाल
अमाल रोते हैं और कहते हैं कि शहबाज बदेशा, खुश रहना हमेशा. मैं वो इंसान था जो इस घर में आया, पता नहीं क्यों आया, शायद तुझसे मिलने आया भाई. चार महीने में जिंदगी भर की दोस्ती हुई, जो भगवान ने चाहा कि हम मिले, आई लव यू शहबाज. मेरे भाई. नेशनल टीवी पर अमाल का रोना फैंस को भी थोड़ा-सा परेशान जरूर कर गया.
7 दिसंबर को होगा शो का ग्रैंड फिनाले
गौरतलब है कि अब सलमान खान के शो में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स रह गए हैं. शो का फिनाले वीक भी आ गया है. सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. ऐसे में हर कोई शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. देखने वाली बात होगी कि सलमान खान के शो का इस सीजन का विनर कौन होता है?
यह भी पढ़ें- Weekend Ka Vaar: शहबाज हुए बेघर, शो को मिले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines