Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ सुर्खियों में बना हुआ है। शो के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं है। हाल ही में शो का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है। शो का प्रोमो आने के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस बीच अब शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस बार शो में बड़े बदलाव होंगे। आइए जानते हैं कि क्या?
बिग बॉस में जमकर होगी राजनीति
दरअसल, सलमान खान के शो बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि इस बार बिग बॉस में कैप्टन की जगह चुनाव होंगे और शायद शो में दो टीमें होंगी। पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट नेता बनेगा, जो घर का नेतृत्व करेगा। इसके अलावा इसी पोस्ट में लिखा गया है कि बिग बॉस (सत्ता बदल टास्क) के जरिए दूसरी HMS को पॉवर बदलने का मौका देंगे।
कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी
गौरतलब है कि सलमान खान का शो बिग बॉस 19 अगस्त के आखिर यानी 24 तारीख से शुरू होने वाला है। हर कोई शो के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो के लिए मेकर्स अभी भी कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। बिग बॉस 19 का ऑफर अब तक 45 से 50 लोगों को मिल चुका है। हालांकि, अभी तक शो के लिए कोई भी कंटेस्टेंट कंफर्म नहीं हुआ है और ना ही किसी का नाम सामने आया है।
अभी ऑफिशियल नहीं आई कोई जानकारी
इसके अलावा अगर शो के बारे में बात करें तो सुनने में आया है कि सलमान खान का शो इस बार पांच महीने तक चलेगा। सलमान खान सिर्फ तीन महीने ही शो को होस्ट करेंगे। साथ ही कहा जा रहा है कि शो में करण जौहर, फराह खान या फिर अनिल कपूर भी बतौर होस्ट नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर मेकर्स ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर रिवील नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma के शो से मशहूर कॉमेडियन को क्यों निकाला गया? पॉडकास्ट में Rajiv Thakur ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
39 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines