Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर रोज नए अपडेट्स आ रहे हैं। मेकर्स भी शो के लिए कंटेस्टेंट्स तलाश करने में लगे हैं। इस बीच अब शो की अप्रोच लिस्ट में एक नया नाम शामिल हो गया है। इस बार बिग बॉस का ऑफर किसी और को नहीं बल्कि एक्स क्रिकेटर की बेटी का मिला है। आइए जानते हैं कि किस क्रिकेटर की बेटी को शो के लिए अप्रोच किया गया है?
क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी को मिला ऑफर
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि एक्स क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर को बिग बॉस 19 के लिए संपर्क किया गया है। कथित तौर पर अनाया शो के लिए कंफर्म मानी जा रही हैं। अनाया ट्रांसजेंडर एथलीट हैं और आउटस्पोकन पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं।
मेकर्स ने नहीं दिया कोई ऑफिशियल अपडेट
बता दें कि अनाया को लेकर मेकर्स ने कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। शो को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है। इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की बात करें तो शो का ट्रेलर आ चुका है। हर कोई शो को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। बिग बॉस 19 को लेकर सुनने में आया है कि शो इस बार पांच महीने तक चलेगा। साथ शो के तीन होस्ट होंगे और सलमान खान शो को सिर्फ तीन महीने होस्ट करेंगे।
24 अगस्त को होगा प्रीमियर
इसके अलावा अगर शो के प्रीमियर की बात करें तो बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को तय हुआ है। शो के प्रीमियर से पहले एक स्पेशल एपिसोड आएगा, जिसका नाम ‘अग्नि परीक्षा’ है। इस एपिसोड में क्या होगा, इसका पता शो के इसके आने के बाद ही लगेगा। शो को लेकर बज भी बना हुआ है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या खास होता है?
यह भी पढ़ें- Sridevi के फ्यूनरल पर नम हुई थी हर आंख, महंगी ज्वेलरी में हुआ था अंतिम संस्कार
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines