Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. मेकर्स ने वीकेंड का वार का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान ने मृदुल तिवारी के गेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि तुम दिख ही नहीं रहे हो. सलमान खान के इतना बोलते ही मृदुल तिवारी नेशनल टेलीविजन पर फूट-फूटकर रोने लगे. अब मृदुल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान खान ने नेहल चुडासमा को भी फटकार लगाई. चलिए आपको भी बताते हैं वीकेंड का वार में क्या कुछ होने वाला है?
मृदुल तिवारी ने क्यों जोड़े हाथ?
लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान ने आते ही मृदुल तिवारी को आड़े हाथों ले लिया. सलमान खान ने कहा कि मृदुल जब तुम घर जाओगे तो एक बार शो को देखना और तब तुम खुद पर ही शक करने लगोगे कि तुम शो में थे भी या नहीं. सलमान खान के इतना बोलते ही मृदुल तिवारी फूट-फूटकर रोने लगे और हाथ जोड़कर बोले, ‘भाई जी मैं आज तक किसी से लड़ा नहीं हूं, मेरे घरवालों ने लड़ना नहीं सिखाया. मैं नहीं लड़ सकता.’
यह भी पढ़ें: ‘खानदान खत्म कर दूंगा…’, Bigg Boss 19 में अमाल ने अभिषेक बजाज को दी धमकी; रद्द हुआ कैप्टेंसी टास्क
नेहल पर भी बरसे सलमान खान
मृदुल के बयान पर सलमान खान ने कहा कि हम कब कह रहे हैं कि आप लड़ो, लेकिन घर के मुद्दों में आप अपना ओपिनियन तो रखो. मृदुल के बाद सलमान खान ने नेहल को फटकार लगाई. भाईजान ने नेहल को कहा, ‘नेहल आप सिर्फ तान्या के पीछे पड़ गई हैं. हर मुद्दे में आप बस तान्या-तान्या कर रही हैं. हम आपके इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें.’ इसके साथ ही सलमान खान ने अमाल मलिक, जीशान कादरी और अभिषेक बजाज को भी गाली-गलौज करने के लिए खूब सुनाया.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी क्रिकेटर Deepak Chahar की बहन की वाइल्ड कार्ड एंट्री? खूबसूरती में नहीं हैं किसी से कम
घर का कैप्टन कौन बना?
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते घरवालों के बीच काफी कलेश देखने को मिला है. हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क में अमाल और अभिषेक के बीच इतना बड़ा झगड़ा हो गया कि बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क ही रद्द कर दिया. वहीं इस हफ्ते भी घर की कमान फरहाना भट्ट के हाथों में ही आ गई है. वहीं घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते अमाल मलिक, नेहल चुडासमा, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल और जीशान कादरी नॉमिनेटेड हैं.
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines