'खानदान खत्म कर दूंगा…', Bigg Boss 19 में अमाल ने अभिषेक बजाज को दी धमकी; रद्द हुआ कैप्टेंसी टास्क

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली. अमाल ने अपने आपा खोते हुए अभिषेक बजाज को धमकी तक दे दी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

bigg boss 19, abhishek bajaj, amaal mallik

'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच छिड़ी जंग

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घमासान देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच तगड़ा कलेश देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों एक-दूसरे पर भड़क गए, जिस वजह से कैप्टेंसी टास्क को बीच में रोकना पड़ा. इसके बाद बिग बॉस ने टास्क ही रद्द कर दिया. लड़ाई में अमाल मलिक अपना आपा खो बैठे और उन्होंने अभिषेक को धमकी तक दे दी. सोशल मीडिया पर अब अमाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्यों हुई लड़ाई?

बिग बॉस के घर में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज का काफी तगड़ा झगड़ा हो गया. अमाल ने पहले अभिषेक को अशनूर के नाम से चिढ़ाना शुरू किया जिससे अभिषेक भी आग बबूला हो गए और दोनों ने एक-दूसरे को धक्का तक दे दिया. इस बीच टास्क को रोककर घरवालों ने अभिषेक और अमाल के झगड़े को शांत करवाया. इस लड़ाई में अमाल इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने अभिषेक के परिवार के बारे में उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया.

अमाल ने बोले तीखे बोल

अमाल लड़ाई के बाद बैडरूम एरिया में चले गए और वहां जाकर उन्होंने अभिषेक पर भड़ास निकालते हुए कहा, ‘इसके बाप को मारू में? इसका पूरा खानदान खत्म कर दूंगा.’ जब अमाल ने अभिषेक के लिए ये शब्द कहे तब अभिषेक गार्डन एरिया में थे और उन्होंने ये सब नहीं सुना. अमाल ने अभिषेक को लेकर अपनी भड़ास तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी और शहबाज बदेशा के सामने निकाली. अब सोशल मीडिया पर अमाल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ऑडियंस उन्हें काफी भला-बुरा भी बोल रही है. इसके साथ ही सब अभिषेक को सपोर्ट कर रहे हैं.

कैप्टेंसी टास्क क्यों हुआ रद्द?

बता दें अभिषेक और अमाल के बीच हुई इस लड़ाई के बाद घर का माहौल बिगड़ गया. इस पर जीशान कादरी, बसीर अली और अशनूर कौर ने अपने माइक निकालने की बात भी कही. इस बात से खफा होकर बिग बॉस ने कैप्टेंसी के इस टास्क को ही रद्द कर दिया और फरहाना भट्ट को फिर से कप्तान बना दिया. अब फरहाना इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन चुकी हैं जो लगातार 2 बार कैप्टन बन चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ