---विज्ञापन---

किसको Bigg Boss 19 में बुलाना चाहते हैं Salman Khan? शो में हो सकती है इस बड़े चेहरे की एंट्री

Bigg Boss 19: टेलीविजन के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' को लेकर हर रोज नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। शो को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है और इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। लोगों को शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान के शो के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में फैंस में शो के लिए और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। शो के मेकर्स अभी भी शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने में लगे हैं। इस बीच दो और नाम सामने आए हैं, जिन्हें सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किया गया है। आइए जानते हैं कि अब किसे-किसे शो का ऑफर मिला है?

किसे-किसे मिला सलमान खान के शो का ऑफर?

biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो लेटेस्ट पोस्ट शेयर किए हैं। इन पोस्ट में जानकारी दी गई है कि शो के लिए तेज प्रताप यादव और मनीष कश्यप को शो के लिए अप्रोच किया गया है। पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा गया कि खबर है कि सलमान खान ने खुद लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव को बिग बॉस के लिए बुलाया है।

---विज्ञापन---

किसको Bigg Boss 19 में बुलाना चाहते हैं Salman Khan?

इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि तेज यादव भी इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि, बिहार चुनाव की वजह से वो शो में शामिस नहीं हो सकते, लेकिन उनका कहना है कि वो शो में बाद में वाइल्डकार्ड के तौर पर शामिल हो सकता हैं। अगर सलमान खान के शो बिग बॉस में तेज प्रताप यादव की एंट्री होती है, तो ये सच में बड़ी बात होगी। इसके अलावा दूसरे पोस्ट में बताया गया है कि यूट्यूबर और जर्नालिस्ट मनीष कश्यप का जिक्र किया गया है।

मनीष कश्यप ने पोस्ट शेयर कर किया डिलीट

इस पोस्ट में लिखा गया कि यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप ने हाल ही में एक्स पर एक ऑडियो क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में आदिल नाम का एक शख्स खुद को बिग बॉस की कास्टिंग टीम का सदस्य बताता है। क्लिप में वो कह रहा है कि आपकी बोलने की शैली और तरीका बहुत अच्छा है। इसलिए मैं आपसे जुड़ना चाहता हूं।

---विज्ञापन---

मेकर्स ने नहीं की पुष्टि

कश्यप कहते है कि वो आमने-सामने मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हां, मैं चुनाव लड़ रहा हूं। हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई। वहीं, शो के सूत्रों ने इस क्लिप को फर्जी बताया है और उनके आने की कोई पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में खुलकर होगी राजनीति, हर हफ्ते बदलेगी सत्ता, Salman के शो में ये बदलाव

First published on: Aug 02, 2025 03:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola