टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। सलमान खान का शो इस बार अपने 19वें सीजन के साथ आने वाला है। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता ही रहता है। इस बीच सुनने में आया है कि इस बार सलमान खान के शो में एक नहीं बल्कि तीन होस्ट होंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो आइए जानते हैं शो से जुड़ा ये लेटेस्ट अपडेट…
बिग बॉस में होंगे तीन होस्ट?
दरअसल, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar तक ने अपने पेज पर एक लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। इस पोस्ट में बताया गया कि इस बार शो के तीन होस्ट होंगे। पोस्ट में लिखा गया कि जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस साल बिग बॉस पहले शुरू हो रहा है।
पहले जियो हॉटस्टार पर आएंगे एपिसोड
पोस्ट में आगे लिखा गया कि शो के प्रीमियर की डेट 31 अगस्त है। इस बार शो 5 महीने तक चलेगा और एक और ये बड़ी खबर है कि इस बार शो टीवी और ओटीटी पर साथ देखने को मिलेगा। हालांकि, शो के नए एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर आएंगे और डेढ़ घंटे के बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर ऑन एयर होंगे। साथ ही सलमान खान ने को केवल 3 महीने के लिए शो को साइन किया गया है।
शो के कितने होस्ट?
इसी पोस्ट में आगे बताया गया कि यही वजह है कि शो के मेकर्स अब शो के लिए अलग-अलग होस्ट पर विचर कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर जैसे अलग-अलग होस्ट पर विचार कर रहे हैं। इसलिए इस बार 1 या शायद 2 इसे होस्ट कर सकते हैं जबकि फिनाले की मेजबानी सलमान खान ही करेंगे।
अभी नहीं आई ऑफिशियल जानकारी
बता दें कि अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियल सामने नहीं आया है और मेकर्स ने इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया है। ये बस लेटेस्ट रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या सच में तीन होस्ट होंगे और अगर ऐसा होता है, तो कैसे शो को होस्ट किया जाएगा?
यह भी पढ़ें- Panchayat 5 का ऐलान, अब होगी उप प्रधानी की जंग, कब आएगा नया सीजन?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines