Bigg Boss 19: कलर्स का नया और सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ जल्द ही शुरू होने वाला है। 24 अगस्त से इस शो को आप टीवी और ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं। हाल ही में शो का पहला प्रोमो भी जारी हुआ है। ये शो इस बार बाकी सीजन से काफी अलग होने वाला है और इसका हिंट तो सलमान खान ने खुद ही दे दिया है। इस बार सलमान खान के शो में 5 बड़े बदलाव नजर आएंगे। अब वो क्या होंगे? चलिए जानते हैं।
लम्बा सीजन
‘बिग बॉस सीजन 19’ में इस बार सबसे बड़ा चेंज यही है कि ये सीजन बाकी सीजन की तरह 3 या साढ़े 3 महीने नहीं आएगा। इस बार सलमान खान के शो को 5.5 महीने तक चलाया जाएगा। दरअसल, इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी’ नहीं आ रहा है और उसकी जगह ये सीजन ही लम्बा चलने वाला है
3 होस्ट
‘बिग बॉस सीजन 19’ में इस बार सलमान खान ही होस्ट होंगे, ये तो एक दम क्लियर हो चुका है। हालांकि, इस बार शो में 1 नहीं, बल्कि 3 होस्ट दिखाई दे सकते हैं। शुरू के 3 महीने तो सलमान खान ही सबकी क्लास लगाएंगे, लेकिन फिर भाईजान अपनी शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 महीने बाद सलमान खान की जगह ‘बिग बॉस’ में अनिल कपूर, फराह खान या फिर करण जौहर में से कोई 2 सेलेब्स इस शो को आगे संभालते हुए नजर आएंगे।
2 थीम
हर बार ‘बिग बॉस’ की एक थीम होती है। पूरा सीजन उसी थीम को फॉलो करता है, जबकि इस बार शो में 2 थीम देखने को मिलेंगी। पॉलिटिक्स और रिवाइंड थीम को शो में फॉलो किया जाएगा। अब दो थीम एक साथ कैसे चलेंगी, ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।
टीवी और ओटीटी पर अलग टाइम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ‘बिग बॉस’ के टाइम में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। टीवी पर ये शो रात 10:30 बजे आएगा, जबकि कहा जा रहा है कि ओटीटी पर वही एपिसोड रात 9 बजे आ जाएगा। यानी पहले एपिसोड ओटीटी पर दिखेगा और फिर टीवी पर।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में चलेगी ‘घरवालों की सरकार’, Salman Khan का प्रोमो वीडियो रिलीज
बिग बॉस की दखलअंदाजी
हर बार ‘बिग बॉस’ में मेकर्स की चाल पर शो की बदनामी होती है। ऐसे में इस बार शो में कंटेस्टेंट्स का राज देखने को मिलेगा। ‘बिग बॉस’ में इस बार घरवालों की सरकार चलेगी। प्रोमो वीडियो में भी सलमान खान ने यही बात कही है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines