Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन कलेश देखने को मिल रहे हैं. वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार घरवालों की बदतमीजी के लिए उनकी क्लास लगाते नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें सलमान खान अमाल मलिक को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. फरहाना के साथ बदतमीजी करने पर और उनकी फैमिली पर कमेंट करने के लिए सलमान खान ने अमाल मलिक को खूब सुनाया. साथ ही सलमान खान ने अमाल को लास्ट वॉर्निंग तक दे दी. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
फरहाना और अमाल का मुद्दा
बिग बॉस के घर में बीते दिनों काफी घमासान देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क के दौरान फैमिली की चिट्ठी पढ़कर जहां कुछ घरवाले इमोशनल हो गए, वहीं दूसरी ओर फरहाना भट्ट ने कैप्टन बनने के लिए नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी को फाड़ दिया. फरहाना के इस कदम के बाद अमाल मलिक इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने खाना खा रही फरहाना के हाथ से प्लेट छीनकर फेंक दी. इसके साथ ही फरहाना और उनकी मां के लिए खूब अपशब्द कहे.
यह भी पढ़ें: ‘मेरे माथे पर मत लिख…’, Bigg Boss 19 में अमाल को पड़ी पिता डब्बू मलिक की फटकार, फूट-फूटकर रोए सिंगर
क्या बोले सलमान खान?
अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे को उठाया है. सलमान खान ने अमाल मलिक की सारी हेकड़ी निकाल दी. सलमान खान ने कहा, ‘अमाल रोजी-रोटी ऊपर वाले ने दी है. आपको क्या हक बनता है कि आप किसी की रोटी छीन लो. आपने फरहाना की मां को लेकर अपशब्द कहें हैं, क्या आपको लगता है कि ये सही है.’ इस पर अमाल ने कहा कि मुझे गुस्सा आ गया था. अमाल की इस बात पर स्टेज पर सलमान खान के साथ खड़े उनके पापा डब्बू मलिक भी रोने लगे.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस हफ्ते किसका चला सिक्का, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में कौन-कौन शामिल?
अमाल को मिली लास्ट वॉर्निंग
वहीं डब्बू मलिक ने भी अमाल को गलत बताते हुए उनको सही राह दिखाई. इसके बाद सलमान खान ने कहा कि अमाल में आपको लास्ट वॉर्निंग दे रहा हूं. अमाल मलिक का एग्रेसिव बिहेवियर ऑडियंस को भी पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी अमाल को काफी ट्रोल किया जा रहा है. वहीं फरहाना भट्ट की काफी तारीफ हो रही है, क्योंकि अमाल ने फरहाना की फैमिली के बारे में बोला और फरहाना ने पलटकर कोई जवाब नहीं दिया.
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines