Bigg Boss 19: 'वीकेंड का वार' में क्यों रोईं नीलम? सलमान खान के सामने अभिषेक को सुनाई खरी-खरी

Bigg Boss 19 के पहले वीकेंड का वार में ही एंटरटेनमेंट देखने को मिला। नीलम गिरी सलमान खान के सामने ही अभिषेक बजाज को खरी-खरी सुनाती नजर आईं। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

bigg boss 19 neelam giri

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ पहले हफ्ते में ही ऑडियंस के दिल पर राज कर रहा है। शो के पहले ही वीकेंड का वार में एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज देखने को मिला। वहीं अपकमिंग एपिसोड में भी और मसाला देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो में घर की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नीलम ने सलमान खान के सामने ही अभिषेक बजाज को खूब खरी-खरी सुनाई। चलिए आपको भी बताते हैं नीलम को किस बात पर गुस्सा आया?

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम गिरी को क्यों आया गुस्सा?

वीकेंड का वार अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान ने घर के कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया। इसमें घरवालों को उस सदस्य को चुनना था जो बिग बॉस के घर में फॉलोअर लग रहा है। मतलब जो दूसरे कंटेस्टेंट को फॉलो करता दिख रहा है। इस पर ज्यादा घरवालों ने नीलम गिरी का नाम लिया। वहीं जब अभिषेक बजाज की चांस आई तो उन्होंने भी नीलम का नाम लेते हुए कहा कि आज भी वो मुझे कुनिका के साथ ही दिखती नजर आती हैं।

सलमान खान ने भी किया सपोर्ट

अभिषेक ने जैसे ही नीलम के बारे में बातें कहना शुरू किया नीलम गुस्से से लाल हो गईं और सलमान खान के सामने ही अभिषेक पर भड़कती नजर आईं। नीलम ने गुस्से में अभिषेक से कहा कि आप लोग खुद मुझसे बातें नहीं करते हैं। इसके साथ ही आप लोग तो भेड़चाल में चल रहे हैं। पहले आप भेड़चाल में चलना बंद कर दो। अभिषेक पर चिल्लाने के बाद नीलम इमोशनल हो गईं और वो कहने लगीं कि जब मैं आप लोगों से बात करने जाती हूं तो आपका भी फर्ज बनता है कि आप लोग भी मुझसे बातें करें। सलमान खान भी नीलम की बातों को सही बताते नजर आए।

विज्ञापन

घर में नहीं होगा एलिमिनेशन

वहीं बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, नतालिया जानोसजेक और प्रणित मोरे शामिल हैं। खबरों के मुताबिक इस हफ्ते घर में कोई एलिमिनेशन नहीं होने वाला है। इसका मतलब है कि ये सात सदस्य जो नॉमिनेटेड हैं उनमें से कोई भी घर से बेघर नहीं होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ